{"_id":"604513a48ebc3e15042a27a4","slug":"volunteer-will-monitor-social-media-baghpat-news-mrt528712080","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर निगरानी रखेंगे वालंटियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर निगरानी रखेंगे वालंटियर
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव
जिले में पांच हजार वालंटियर को सौंपी जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। आरक्षण सूची जारी होने के बाद पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर चुनाव का असर दिखने लगा है। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए जिले में पांच हजार वालंटियर अलर्ट तैनात किए हैं। वहीं, विवादित व भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पंचायत चुनाव में भावी प्रत्याशी और उनके समर्थक सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। प्रत्याशी और उनके समर्थक व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम पर प्रचार में जुटे हैं। इसे देख पुलिस विभाग भी चौकन्ना हो गया है। इसके चलते सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के लिए जिले में वालंटियर सक्रिय कर दिए हैं। जिले के प्रत्येक थाने में पांच सौ वालंटियर सक्रिय किए हैं। जिले में दस थाने हैं। चुनाव के दौरान पांच हजार वालंटियर सोशल मीडिया पर नजर रखेंगे। थाना क्षेत्र के सेवानिवृत्त सैनिक, सामाजिक संगठन, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी, आशा, ग्राम सचिव, कोटेदार, अधिवक्ता, व्यापार मंडल के सदस्य वालंटियर बनाए गए हैं।
विकास खंड गांव न्याय पंचायत मतदान केंद्र स्थल वोटर
बागपत 44 07 77 212 122046
पिलाना 41 08 66 216 125775
बड़ौत 44 09 122 322 176856
छपरौली 26 05 76 217 113580
बिनौली 53 10 107 285 162151
खेकड़ा 36 07 54 153 93212
244 46 502 1405 793600
वर्जन
जिले में पांच हजार वालंटियर एक्टिव किए गए हैं। पंचायत चुनाव में वालंटियर सोशल मीडिया पर नजर रखेंगे और आपराधिक गतिविधियों की जानकारी देंगे।-एसपी अभिषेक सिंह