फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Virendrapal Singh became the chairman of the management committee of Janata Vedic Inter College

Baghpat News: वीरेंद्रपाल सिंह बने जनता वैदिक इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

Mon, 02 Jun 2025 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Virendrapal Singh became the chairman of the management committee of Janata Vedic Inter College
- प्रतिद्वंदी प्रत्याशी देवेंद्र सिंह को 3393 वोटों से करारी शिकस्त दी, वीरेंद्रपाल छठी बार बने अध्यक्ष
विज्ञापन

बड़ौत। जनता वैदिक इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद पर वीरेंद्रपाल सिंह ने विपक्षी प्रत्याशी देवेंद्र सिंह को 3393 वोटों के अंतर से हरा दिया। वीरेंद्रपाल छठी बार अध्यक्ष बने। इसके साथ अन्य पदों पर वीरेंद्रपाल सिंह का पूरा पैनल निर्विरोध विजेता घोषित किया गया। जहां समर्थकों ने विजेता पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
जनता वैदिक इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव दस साल बाद रविवार की सुबह शुरू हुआ, इसके मतदान के लिए 24 बूथ बनाए गए। चुनाव अधिकारी सरोज कुमारी ने बताया कि मतदाता सूची में पंजीकृत 18100 मतदाताओं में से 3812 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें से अध्यक्ष पद पर वीरेंद्रपाल सिंह को 3574 मत व उनके प्रतिद्वंदी देवेंद्र सिंह को 181 मत मिले।
विज्ञापन

इसके अलावा 57 वोट निरस्त हुए। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया, इसमें 3393 मतों से वीरेंद्र सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। वीरेंद्रपाल सिंह के पैनल से प्रबंधक पद पर योगेंद्र सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष पद पर हरवीर सिंह, सहायक प्रबंधक पद पर रविंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर सतवीर सिंह, संस्थापक सदस्य डॉ़ महकसिंह, सुनील तथा सदस्य पद पर रामछैल पंवार, सत्यपाल, खुशीराम, अजय कुमार, भोपाल सिंह निर्विरोध चुने गए। विजेता पैनल का समर्थकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
छठी बार वीरेंद्रपाल सिंह अध्यक्ष चुने गए
जनता वैदिक इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के वीरेंद्रपाल सिंह पहली बार 1990, दूसरी बार 1998, तीसरी बार 2003, चौथी बार 2009, पांचवी बार 2015 व छठी बार 2025 में अध्यक्ष पद पर चुने गए। जिस पर समर्थकों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed