{"_id":"5f85ef838ebc3e9bab1b81c8","slug":"viral-patients-increasing-with-the-changing-season-baghpat-news-mrt505948289","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलते मौसम के साथ बढ़ रहे वायरल के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलते मौसम के साथ बढ़ रहे वायरल के मरीज
विज्ञापन
अमर उजाला लाइव :
जिला अस्पताल में साढ़े छह सौ तथा सीएचसी पर हो रही दो सौ से अधिक ओपीडी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बदलते मौसम के साथ जिला अस्पताल व सीएचसी पर मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। मौसम में बदलाव के साथ लोग वायरल के शिकार हो रहे है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन साढ़े 600 और बागपत सीएचसी पर 200 से अधिक ओपीडी हो रही है। जिला अस्पताल व सीएचसी पर आने वाले लगभग दस फीसदी मरीज वायरल से पीड़ित है।
मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। दिन में तेज धूप के बाद रात में सर्दी का एहसास होने लगा है। बदलते हुए मौसम के साथ वायरल भी बढ़ रहा है। मंगलवार को जिला अस्पताल में खांसी, सर्दी बुखार के मरीजों की भीड़ रही। एक दिन में साढ़े छह सौ ओपीडी हो रही है। उधर, इसके अलावा बागपत सीएचसी पर भी पिछले कुछ दिनों में ओपीडी बढ़ गई है। सीएचसी पर प्रतिदिन दौ सौ से ढाई सौ ओपीडी हो रही है। इनमें दस से 20 फीसदी मरीज वायरल से पीड़ित है।
सीएमएस बीएल कुशवाह का कहना है कि बदलते मौसम के साथ वायरल बढ़ता है। हालांकि अभी वायरल के मरीज काफी कम है। फिर भी लोगों को वायरल से बचने के लिए एहतिहात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि रात व सुबह में ठंडक तथा दोपहर में गर्मी होने के कारण वायरल का प्रकोप बढ़ने लगता है। सीएचसी पर इलाज के लिए कराने के लिए आने वाले लोगों में वायरल के लक्षण मिल रहे है। बताया कि ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करने तथा साफ सफाई का ध्यान रखने से वायरल से बचाव किया जा सकता है।