{"_id":"60e897e08ebc3e50a90b0234","slug":"viral-audio-exposes-bjp-leaders-baghpat-news-mrt5466284137","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल ऑडियो ने खोली भाजपा नेताओं की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल ऑडियो ने खोली भाजपा नेताओं की पोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक प्रमुख चुनाव में पार्टी नेताओं को पैसे देने की जयकरण और जसबीर के बीच हो रही बात
एक दूसरे पर उलाहना और तंज, प्रत्याशी तय करने के लिए हो रही सौदेबाजी, एक नेता ने ही आ के रेट का भी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ब्लाक प्रमुख चुनाव में प्रत्याशी तय करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को पैसे देने के संबंध में बातचीत की एक ऑडियो क्लिप ने भाजपा को सकते में ला दिया है। भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं जयकरण गुर्जर और जिला संयोजक (पंचायत चुनाव) जसबीर सोलंकी के बीच यह बातचीत हो रही और इसमें दोनों प्रत्याशी तय करने के लिए पैसों के लेनदेन के संबंध में वार्ता कर रहे हैं, साथ ही बता रहे हैं कि किसने कितने पैसे दिए और किसने लिए। दोनों ने ही इस बातचीत की पुष्टि की हैं।
हालांकि यह ऑडियो क्लिप 30 जून की बताई जा रही है।वायरल ऑडियो में शुरू में जयकरण गुर्जर और जसवीर सोलंकी के बीच मजाकिया लहजे में बातचीत शुरू हो रही है। जयकरण गुर्जर जसवीर सोलंकी को ज्यादा व्यस्त रहने और बात न करने का उलाहना दे रहे हैं। इसके बाद प्रत्याशियों को जातिसूचक शब्द कहते हुए ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की बात शुरू करते हैं। जयकरण गुर्जर कहते हैं कि सभी विधायक, सांसद और संगठन के भी कई लोग वाल्मीकि के पक्ष में है, लेकिन अध्यक्ष बसपा नेता को चुनाव लड़ा रहे हैं। जसवीर सोलंकी कहते हैं कि वो 20 हजार रुपये दे गया, आपने एक पैसा नहीं दिया। बिजेंद्र हमें 20 हजार दे गया, इसके बाद जयकरण कह रहे हैं कि 60 हजार अध्यक्ष जी पर आ गए, अब आपके 80 हजार हो गए। जसवीर सोलंकी 40 हजार रुपये दिलाने और पार्टी प्रत्याशी के 20 हजार लौटाने की बात कहते हैं। जयकरण गुर्जर पैसा देने से मना कर रहे हैं। जसवीर सोलंकी पैसा बढ़वाने के लिए कह रहे हैं। दावा करते हैं कि भाजपा प्रत्याशी का ही नामांकन होगा। दूसरे प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हो जाएगा। जसवीर सोलंकी कह रहे हैं कि सांसद आपकी सिफारिश कर रहे हैं। पूरे ऑडियो में बार-बार जसवीर सोलंकी पैसा बढ़वाने को कह रहे हैं। पार्टी प्रत्याशी की ओर से आए 20 हजार रुपये वापस देने की बात कह रहे हैं। जयकरण गुर्जर उन्हें पैसा वापस न करने की सलाह देते हैं। अपने प्रत्याशी का नाम फाइनल होने पर और पैसा दिलाने की बात कहते हैं।
- यह ऑडियो हमने ही वायरल की है। जसवीर सोलंकी बार-बार पैसे मांग रहा है। किसी को जातिसूचक शब्द जानबूझ कर नहीं कहा। इसके लिए खेद है। - जयकरण गुर्जर, वरिष्ठ भाजपा नेता।
विज्ञापन
जयकरण गुर्जर जी और मेरे बीच रोजाना मजाक में ऐसी बातें होती रहती हैं। मुझे नहीं पता था कि वह राजनीति में इतना निचले स्तर पर चले जाएंगे, सारी बातचीत मजाक थी। - जसवीर सोलंकी, जिला संयोजक, पंचायत चुनाव।