गौतमबुद्ध नगर के अभ्यर्थियों ने उत्पात मचाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतमबुद्धनगर के अभ्यर्थियों के उत्पात मचाने पर कुछ यात्रियों ने विरोध किया तो अभ्यर्थियों ने उनके साथ भी अभद्रता की। स्टेशन पर लगी बेंच को तोड़ डाला। पुलिस ने हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों को दौड़ाया। इसके बाद अभ्यर्थी नेहरू रोड स्थित मीरापुर रजवाहे पर पहुंचे और वहां पर लगे एक्सिस बैंक के एटीएम में तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिससे वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने यहां से भी अभ्यर्थियों को दौड़ाया। हालांकि बैंक की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।
बीमारी की चपेट में आए अभ्यर्थी सीएचसी में करा रहे इलाज
बड़ौत। सेना भर्ती के लिए पहुंचे युवक बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं। खाने-पीने और ठहरने की ठीक व्यवस्था नहीं चलने के कारण अभ्यर्थी गंभीर बीमारी की चपेट में आकर बीमार पड़ गए हैं। सैकड़ों मरीज सीएचसी पर भर्ती है। रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, गौतमबुद्ध नगर, शामली और बागपत के अभ्यर्थियों के लिए सेना में भर्ती चल रही है।
ठहरने और खानपान की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण अभ्यर्थी बीमार हो रहे हैं। खराब मौसम सबसे बड़ी मुसीबत बन गया है। उल्टी-दस्त के अलावा अभ्यर्थी खांसी, जुकाम, बुखार, खाज-खुजली, चर्म रोग, मलेरिया, पेट दर्द, हाथ-पैर, आंखों में दर्द से परेशान हैं। सीएचसी के अलावा अन्य निजी अस्पतालों में काफी संख्या में अभ्यर्थी अस्पताल पहुंच रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ मुकेश उपाध्याय ने भी इसकी पुष्टि की है।