फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vinod became environmental watchdog through medicinal farming and drip irrigation

औषधीय खेती और ड्रिप इरिगेशन से पर्यावरण प्रहरी बने विनोद

Fri, 18 Jun 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Vinod became environmental watchdog through medicinal farming and drip irrigation
बागपत। कोरोना संक्रमण की वजह से औषधीय खेती की तरफ किसानों का रूझान बढ़ा है। इसके चलते ग्राम पिलाना निवासी विनोद त्यागी काफी पहले ही इसके फायदे समझ चुके हैं। वह 2014 से औषधीय खेती कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने जल संरक्षण की भी मुहिम चला रखी है।
विज्ञापन

बागपत डार्क जोन में शामिल है। ऐसे में वह पानी का महत्व समझते हुए ड्रिप इरिगेशन करते हैं। वह गांव के 15 से 20 किसानों को भी प्रेरित कर चुके हैं। इसके चलते विनोद त्यागी को जनपद स्तर से मंडल स्तर तक कई पुरस्कार मिल चुके हैं। कई प्रतियोगिताओं में भी उन्हें पुरस्कृत किया जा चुका है। वह मुख्य रूप से हल्दी की खेती करते हैं। उनकी सारी हल्दी स्थानीय बाजार में बिक जाती है। इसके अतिरिक्त अदरक, राई, ऐलोवेरा आदि की भी खेती कर चुके हैं। इनका बाजार आसपास न होने के कारण उन्होंने हल्दी की खेती पर ध्यान केंद्रितकिया।
विज्ञापन

दिव्यांग होने के बावजूद इरादे के पक्के
विनोद त्यागी 70 फीसदी दिव्यांग हैं। वह सामान्य तरीके से चल नहीं पाते हैं। इसके बावजूद उनमें जज्बा है। वह खेतों में मेहनत करते हैं। इसके अतिरिक्त दूसरे किसानों को औषधि की खेती से संबंधित टिप्स भी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहफसली खेती से बढ़ाई आमदनी
विनोद त्यागी बताते हैं कि किसान की आमदनी बढ़ाने के दो ही तरीके हैं। उत्पादन बढ़े या फिर लागत घटे। इसके लिए सहफसली खेती सबसे बेहतर है। वह अक्टूबर में गन्ने की फसल के साथ सरसों की बुआई करते हैं। कभी गन्ने की फसल के साथ मिर्च की भी बुआई करते हैं। इससे लागत में कमी और आमदनी में बढ़ोतरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed