फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers uproar, jam when the lights go off

ट्रांसफार्मर का सामान चोरी होने पर बत्ती गुल होने से लोगों ने जाम लगाया, पुलिस से नोकझोंक

Mon, 24 Jan 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Villagers uproar, jam when the lights go off
बागपत के अहेड़ा गांव में जाम लगा रहे ग्रामीणों को समझाता पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
बागपत। अहेड़ा गांव में शनिवार रात चोरों ने ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया। जिससे पूरे गांव की बत्ती गुल हो गई। ग्रामीणों ने समस्या होने पर पुलिस व विद्युत निगम के अधिकारियों को अवगत कराया। उनका रवैया देखकर ग्रामीण भडक़ गए तथा चमरावल रोड पर जाम लगा दिया। वहां जाम खुलवाने पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीणों की नोकझोंक हुई तो विद्युत निगम के अधिकारियों से बातचीत करके जल्द ट्रांसफार्मर लगवाने की बात कही गई। उसके बाद ही लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन

अहेड़ा गांव में बाहरी छोर पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। जिससे पूरे गांव में बिजली आपूर्ति होती थी। उस ट्रांसफार्मर का चोरों ने शनिवार रात को सामान चोरी कर लिया। जिससे पूरे गांव की बत्ती गुल हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर चोरी के बारे में पुलिस को बताया तो पुलिस ने 24 घंटे ट्रांसफार्मर के पास नहीं खड़े रहने का अजीब तर्क दिया। इसके बाद विद्युत निगम के जेई को फोन किया गया तो उन्होंने ट्रांसफार्मर 14 दिन में लगवाने की बात कही। जबकि ग्रामीणों के सामने एक ही दिन में पेयजल व पशुओं के चारे की समस्या खड़ी हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार दोपहर को चमरावल रोड पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। जिससे वहां वाहनों की लाइन लगनी शुरू हो गई तो पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। वहां पुलिस के साथ ग्रामीणों की काफी देर तक नोकझोंक होती रही। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने विद्युत निगम के अधिकारियों से बातचीत करके ट्रांसफार्मर जल्द ही लगवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला और ट्रांसफार्मर जल्द ही नहीं लगवाए जाने पर दोबारा सडक़ जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed