{"_id":"6aff590bac54ad8f16016fe4","slug":"the-vehicle-had-a-bjp-flag-on-the-front-and-jat-written-on-the-back-it-has-been-seized-baghpat-news-c-28-1-bag1001-162540-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गाड़ी के आगे भाजपा का झंडा और पीछे लिखा था जाट, सीज की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गाड़ी के आगे भाजपा का झंडा और पीछे लिखा था जाट, सीज की गई
विज्ञापन
बागपत। स्कॉर्पियो गाड़ी पर आगे भाजपा का झंडा और पीछे जाट लिखा हुआ था। कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के बाहर खड़ी इस गाड़ी को जातिसूचक शब्द लिखा होने के कारण सीज कर दिया गया। इसके बाद एआरटीओ विपिन कुमार ने गाड़ी के पीछे लिखा जाट हटाकर डीएम को फोटो भी भेजा।
कलक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को डीएम दिव्यांशु पटेल जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान कलक्ट्रेट परिसर में खड़ी एक गाड़ी पर उनकी नजर पड़ गई। उन्होंने देखा कि गाड़ी पर आगे भाजपा का झंडा और पीछे बड़े अक्षरों में जातिसूचक शब्द जाट लिखा हुआ है। कलक्ट्रेट में नियमों का उल्लंघन होने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
साथ ही एआरटीओ विपिन कुमार को तलब कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। उस गाड़ी को सीज करने के बाद पीटीओ (यात्री कर अधिकारी) संदीप जायसवाल ने स्कॉर्पियो का साढ़े पांच हजार रुपये का चालान भी कर दिया। गाड़ी हाथरस के लक्ष्मी नगर के रहने वाले विजय कुमार के नाम पर पंजीकृत है। यह अपने परिचित से मिलने यहां आए थे। संदीप जायसवाल ने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी चालक से मोटर वाहन अधिनियम की धारा-177 के तहत कार्रवाई की गई। वाहनों के शीशे, बंपर, बॉडी या नंबर प्लेट पर जाति, धर्म, पद या अन्य संदेश और स्टिकर लगवाना यातायात व परिवहन नियमों का उल्लंघन है।