फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers of Tera and Sirsali protest in Tehsil

तेड़ा और सिरसली के ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन

Wed, 22 Jan 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Tera and Sirsali protest in Tehsil
बड़ौत (बागपत)। तेड़ा और सिरसली गांव के ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन कर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

तेड़ा गांव के ग्रामीण तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होेंने कहा गांव में तीस साल से एक ही राशन डीलर है। जो बड़े ही हठधर्मी व दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है। इसके द्वारा लगातार सरकारी राशन को गांव के गरीबों व शोषित परिवारों को न देकर राशन को बाजार में ऊंचे मूल्य पर बेचता है। पहले भी ग्रामीण कई बार उच्च अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने ग्रामीणों को जांच कराने का आश्वासन दिया। इसमें वीर सैन कश्यप, सत्यवती देवी, पूनम देवी, रहीसा खातून, कुसुम, वेदवती, दिनेश कुमार, नौशाद, यशपाल सिंह, अंसार अली आदि रहे।

दूसरी ओर सिरसली गांव के राशन डीलर के खिलाफ गांव के लोग तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा गांव का राशन डीलर राशन नहीं बांटता है, जो राशन लेने जाते हैं। उन्हें राशन नहीं देता और जिन्हें राशन देता है उन्हें कम युनिट का राशन देता है। पूरा मांगने पर अभद्रता कर भगा देता है। इसकी बार-बार पूर्ति विभाग से शिकायत करने पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने एसडीएम से जांच करा कार्रवाई की मांग की। इसमें चंद्रो, फराना, सोनिया, प्रीति, सुनीता, सीमा, फातिमा, नूरजहां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed