फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers continue to die in cattle, fury among villagers

गौशाला में लगातार हो रही पशुओं की मौत, ग्रामीणों में रोष

Wed, 22 Jul 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers continue to die in cattle, fury among villagers
गौशाला में लगातार हो रही पशुओं की मौत, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। धनौरा सिल्वरनगर गांव में तैयार की गई गौशाला में गोवंशीय पशुओं की जान पर बन आई है। बीमार पशुओं की मौत हो रही है। इसके अलावा गौशाला में कीचड़ में धंसकर भी पशु मर रहे हैं। पिछले एक माह में करीब 40 पशुओं की मौत हो चुकी है। वहीं ग्रामीणों का कहना है बीमार गोवंशों को कुत्ते नोचकर खा रहे हैं।
धनौरा सिल्वरनगर गांव में दो माह पहले गौशाला का निर्माण कराया गया था। नवनिर्मित गौशाला पर करीब 15 लाख रुपये ग्राम पंचायत निधि से खर्च किए गए। टीन शेड, सबमर्सिबल और चारे की व्यवस्था की गई। पशु अधिक हो जाने के कारण सरकारी अस्पताल की दीवार तोड़कर व्यवस्था की गई। बीमारी और बरसात का सीजन शुरू होते ही करीब 40 पशुओं की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पशुओं को गांव के नजदीक से होकर गुजर रही नहर में फेंक दिया जाता है। मिट्टी में नहीं दबाया जाता। गांव के पशु अस्पताल में तैनात पशु चिकित्सक डॉ. निशांत का कहना है कि कीचड़ और बीमारी से पशुओं की मौत हुई है। खड़ंजा लगवाने की तैयारी की जा रही है। वर्तमान में गौशाला में 155 पशु हैं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में दिख रही दुर्गति
गौशाला के अंदर का बताया जा रहा एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें गौशाला के अंदर एक साथ कई गोवंश मृत पड़े हुए थे। एक मृत गोवंश को कुत्ता नोचकर खा रहा था। जबकि एक गोवंश खोर में और दूसरा कीचड़ में मृत पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण बोले, बीमार गोवंश को नोचकर खा रहे कुत्ते
ग्रामीण हरवीर, जितेन्द्र, सुबोध, मांगेराम, संदीप, वेदप्रकाश का कहना है कि गौशाला में गाय को ठंड और बरसात से बचने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। बीमार गाय जो चल नहीं पाती हैं, उनको देखरेख के अभाव में आवारा कुत्ते घेरकर नोच-नोच कर खा जाते हैं।

कमेटी ने किया देख-रेख का दावा
गौशाला कमेटी के सदस्य विनोद का कहना है कि गोवंशों की देखरेख में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। जो चंदा एकत्रित कर ग्रामीणों ने दिया था, उससे गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा दिया जा रहा है।
मामला मेरे संज्ञान में मामला नहीं था। गौशाला का निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।
- डा. खुशीराम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed