{"_id":"64eb929fcc153bb72000b0d6","slug":"villagers-angry-on-sending-bill-of-four-kilowatts-on-connection-of-two-kilowatts-baghpat-news-c-28-1-bag1001-4606-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दो किलोवाट के कनेक्शन पर चार किलोवाट का बिल भेजने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दो किलोवाट के कनेक्शन पर चार किलोवाट का बिल भेजने पर भड़के ग्रामीण
विज्ञापन
दोघट। ऊर्जा निगम की तरफ से दो किलोवाट के उपभोक्ता को चार किलोवाट का बिल भेजने पर ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने ऊर्जा निगम के कर्मियों पर उपभोक्ताओं का ज्यादा बिल भेजकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। साथ ही समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
निरपुड़ा बिजलीघर पर रविवार को आयोजित पंचायत में वक्ताओं ने ऊर्जा निगम के कर्मियों की कार्यशैली पर रोष जताया। वक्ताओं ने कहा कि ऊर्जा निगम ने घरेलू बिजली के बिलों में बढ़ोत्तरी कर भेजे हैं। कुछ उपभोक्ताओं के बिल अधिक वाट के भेज दिये तो कुछ में अन्य कमियां हैं। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि बिल ठीक कराने के नाम पर उपभोक्ताओं से चक्कर लगवाये जाते है। वक्ताओं ने जल्द ही बढ़ाकर भेजे गये बिजली बिलों को ठीक कराने की मांग की। साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी। पंचायत की अध्यक्षता श्याम सिंह और संचालन बृजपाल आर्य ने किया। इस मौके पर रविंद्र पहलवान, बिजेंद्र, भंवर सिंह, नीटू, राजपाल, चश्मवीर, इनाम कुरैशी, सहदेव, ऋषिपाल, तनवीर, सोनू राणा मौजूद रहे।