फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villager dies of fever in Gauna

गौना गांव में बुखार से एक व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 11 Nov 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Villager dies of fever in Gauna
चांदीनगर। गौना गांव में एक व्यक्ति की बुखार से मौत हो गई। वहीं, गांव में लगभग दस लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों की जांच कराने तथा फॉगिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गौना का जगदीश (55) पुत्र नत्थू करीब एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। उसका मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। उसकी मंगलवार देर रात हालत बिगड़ गई। इसके कुछ समय बाद मौत हो गई। इसकी जानकारी पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने बुधवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सरकारी अस्पताल नहीं है। उन्हें निजी चिकित्सकों से उपचार कराना पड़ रहा है। गांव के सतेंद्र, राजवीर, संदीप, सोनू, राहुल, कुलदीप ने गांव में स्वास्थ्य शिविर व फॉगिंग कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed