फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Village Dagarpur's accountant suspended

गांव डगरपुर का लेखपाल निलंबित

Tue, 23 Nov 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Village Dagarpur's accountant suspended
तहसीलदार की रिपोर्ट पर एसडीएम ने किया निलंबित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। डगरपुर गांव के हल्का लेखपाल को तहसीलदार की संस्तुति रिपोर्ट पर एसडीएम ने निलंबित कर दिया। सरकारी कार्य का सही ढंग से निस्तारण न करने पर यह कार्रवाई की गई है। तहसीलदार की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है।

गांव डगरपुर के लेखपाल अनिल कुमार को गांव भैड़ापुर जंगल की चकरोड की शिकायत का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करने, गांव तिगरी में पेयजल टंकी के निर्माण के लिए ग्राम समाज की भूमि उपलब्ध करवाने और तिगरी गांव के ही ग्रामीण राजपाल सिंह के धारा 24 के वाद में आख्या देने के निर्देश दिए गए थे। आरोप है कि उन्होंने न तो चकरोड की शिकायत का सही ढंग से निस्तारण कराया और न ही पेयजल टंकी के लिए भूमि उपलब्ध कराई। ग्रामीण राजपाल के वाद में फर्जी आख्या प्रस्तुत कर दी। पीड़ितों ने उन पर विपक्षियों से साठगांठ कर अनियमितताएं करने का आरोप लगाया था। उपजिलाधिकारी अजय कुमार ने इन आरोपों की जांच तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह को सौंपी थी। उपजिलाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि तहसीलदार की जांच में लेखपाल अनिल कुमार दोषी पाया। उसके निलंबन की संस्तुति की गई थी। इस आधार पर लेखपाल अनिल कुमार को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed