फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vijaybhav Cricket Academy defeated Maan Super Academy

Baghpat News: विजयभव क्रिकेट एकेडमी ने मान सुपर एकेडमी को हराया

Mon, 01 Jan 2024 06:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 06:35 PM IST
विज्ञापन
Vijaybhav Cricket Academy defeated Maan Super Academy
-मैन ऑफ द मैच मयंक सरोहा को चुना गया
विज्ञापन

फोटो संख्या 8
बड़ौत। जिला क्रिकेट एसोसिएशन बागपत के तत्वावधान में सोमवार को कोताना रोड पर क्रिकेट प्रतियोगिता हुई, जिसमें विजयभव क्रिकेट एकेडमी ने मान सुपर एकेडमी को हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मान सुपर एकेडमी की टीम ने निर्धारित 11 ओवरों में 110 रन बनाए। इसमें अंश सिंघव ने 33, प्रत्यूष ने 24 और शिवम मान ने 21 रनों का योगदान दिया। विजयभव की ओर से गेंदबाजी करते हुए मयंक ने पांच और सावन ने चार विकेट लिए। उधर, लक्ष्य का पीछा करने उतरी विजयभव क्रिकेट टीम ने मात्र तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें आर्यन पंवार ने 44, मयंक ने 31, गोलू ने 18 और सोहेल ने 11 रनों का योगदान दिया। मान सुपर की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिवम मान ने 2 और अंश सिंधव ने एक विकेट प्राप्त किया। मैच का श्रेष्ठ फील्डर प्रत्युष, श्रेष्ठ बल्लेबाज आर्यन पंवार, श्रेष्ठ गेंदबाज सावन और मैन ऑफ द मैच मयंक सरोहा को चुना गया। मैच को संपन्न कराने में विकास प्रधान, विपिन मान, प्रशांत और अनुराग का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed