फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vijay, Saurabh, Gaurav, Pratik won the match

विजय, सौरभ, गौरव, प्रतीक ने जीते मैच

Thu, 27 Apr 2017 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 27 Apr 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Vijay, Saurabh, Gaurav, Pratik won the match
सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में टेबल टेनिस में भाग लेते छात्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय इंटर हाउस टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसमें पहले दिन जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्रों के बीच मैच खेले गए। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक अजय गोयल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप जला किया। इसमें सीनियर बालक एकल वर्ग में ग्रीन हाउस के विजय ने येलो हाउस के आशुतोष को 10- 07 और 11-03 अंक , येलो हाउस के सौरभ ने रेड हाउस के युवराज को 11-01, 11-02 अंक, ब्लू हाउस के गौरव ने रेड हाउस के मोहित को 12-10 और 11-09 अंक, ग्रीन हाउस के प्रतीक ने रेड हाउस के विवेक को 11-07 और 14-12 अंक से हराकर प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में प्रवेश किया। 
विज्ञापन


जूनियर बालक एकल वर्ग में रेड हाउस के तनिश ने ग्रीन हाउस के निशुल को 11-05 और 11-03 अंक, ग्रीन हाउस के संगम ने येलो हाउस के उदित को 11-04 और 11-08 अंक, येलो हाउस के शुएब ने रेड हाउस के दीपक को 11-04 और 11-03 अंक, रेड हाउस के आदित्य ने ब्लू हाउस के मिलन को 12-10 और 11-06 अंक से हराकर प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के अंतिम चरण आज को खेला जाएगा। इस दौरान पीटीआई राजीव कुमार, सुमित कुमार, प्रदीप, विकास, अजय, अमित कुमार और मीनाक्षी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed