{"_id":"65167405910ce946d90a1a44","slug":"video-viral-of-a-youth-waving-of-gun-in-baghpat-district-of-uttar-pradesh-2023-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बागपत में उड़ीं कानून की धज्जियां: खुलेआम बंदूक लहराते हुए युवक कैमरे में कैद, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में उड़ीं कानून की धज्जियां: खुलेआम बंदूक लहराते हुए युवक कैमरे में कैद, तलाश में जुटी पुलिस
Fri, 29 Sep 2023 03:09 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 29 Sep 2023 03:09 PM IST
सार
Baghpat News : यूपी के बागपत में एक युवक कानून की धज्जियां उड़ाते हुए कैमरे में कैद हुआ है। वहीं, युवक का खुलेआम बंदूक लहराते हुए वीडियो वायरल होने से पुलिस हरकत में आ गई है।
विज्ञापन
युवक का बंदूक लहराते हुए वीडियो वायरल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के बागपत में सोशल मीडिया पर हाथ में बंदूक लहराते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है। यह वायरल वीडियो खेकड़ा क्षेत्र की बताई जा रही है। उधर, पुलिस युवकों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक युवक की बंदूक के साथ वीडियो वायरल हुई है। वायरल वीडियो में युवक रोड पर खुलेआम बंदूक लहराता हुआ नजर आ रहा है। उसके दो साथी उसकी वीडियो बना रहे है। इसके बाद युवक वीडियो बनाने वाले अपने दो साथियों के पास जाता है। साथी उसकी पीठ थप-थपाकर बंदूक लहराने के लिए उसकी प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: रालोद ने जारी की सूची, मेरठ के नरेंद्र खजूरी बने प्रदेश उपाध्यक्ष, वेस्ट यूपी से चुने गए ये चेहरे
विज्ञापन
Trending Videos
वीडियो वायरल होने से पुलिस हरकत में आई है। कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि हाथों में हथियार लेकर खुलेआम प्रदर्शन करना कानूनी जुर्म है। पता लगाकर युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: साहब! पति ने नहीं मनाई सुहागरात, आपबीती सुन उड़े पुलिस के होश, नौ माह पहले होटल में हुई थी शादी
यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: साहब! पति ने नहीं मनाई सुहागरात, आपबीती सुन उड़े पुलिस के होश, नौ माह पहले होटल में हुई थी शादी