फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Victims are being pressured to compromise

Baghpat News: पीड़ितों पर बनाया जा रहा समझौता करने का दवाब

Tue, 23 May 2023 05:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
Victims are being pressured to compromise
-मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से दूर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई पूरी घटना
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
बड़ौत। नगर पालिका काप्लेक्स के पास रविवार को दिनदहाड़े भगवा हिन्द वाहिनी विद्यार्थी प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी के साथ मारपीट, उनकी बुआ के बेटे से नकदी और सोने की चेन लूटने के मामले में जहां मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। वहीं कुछ लोग पीड़ितों पर समझौते करने का दवाब बना रहे हैं। हालांकि मंगलवार को भी पुलिस ने इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि गत रविवार को भगवा हिन्द वाहिनी विद्यार्थी प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी पर्व जैन पुत्र अमित जैन निवासी खिरनी मोहल्ला नेहरू रोड अपने बुआ के बेटे नमन जैन पुत्र विजय जैन के साथ नगर पालिका कॉम्प्लेक्स में पिज्जा खाने गए थे। इसी बीच विशेष समुदाय के आठ से दस हथियार बंद युवकों ने दोनों पर जानलेवा हमला बोल दिया। नमन जैन से 12 हजार की नकदी और सोने की चैन लूट ली थी। इस घटना को लेकर भगवा हिन्द वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली मेें भी हंगामा किया था। फिलहाल पीड़ितों पर समझौते का दवाब बनाया जा रहा है। वहीं मंगलवार को पुलिस ने अब्दुल कादिर निवासी पठानकोठ और देवेन्द्र उर्फ देवा निवासी नेहरू रोड को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है। सीओ सविरत्न गौतम का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed