फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Verification of schools completed for determination of examination center

पाकिस्तान से ज्यादा मुस्लिम भारत में, खत्म किया जाए अल्पसंख्यक दर्जा : साक्षी महाराज

Fri, 18 Dec 2020 11:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 18 Dec 2020 11:20 PM IST
सार

किसान आंदोलन पर बोले साक्षी महाराज-किसानों के कंधे पर बंदूक रख राजनीति कर रहा विपक्ष

विज्ञापन
Verification of schools completed for determination of examination center
sakshi maharaj - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि भाजपा के सामने पस्त हो गए विपक्ष ने कृषि कानूनों के बहाने बंदूक किसानों के कंधे पर रख दी है, जबकि केंद्र सरकार किसान हितों में कार्य कर रही है। वहीं, देश में मुस्लिम अल्पसंख्यक नहीं हैं, उनकी जनसंख्या पाकिस्तान की कुल आबादी से ज्यादा है। इसलिए उनका अल्पसंख्यक का दर्जा खत्म किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


पानीपत जाते समय शुक्रवार को साक्षी महाराज लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में रुके। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर सख्त कानून बनाए जाने की आवश्यकता है। पाकिस्तान की कुल जनसंख्या 20 करोड़ है, जबकि देश में 32 करोड़ मुस्लिम होने का अनुमान है। ऐसे में अब मुस्लिमों का अल्पसंख्यक का दर्जा समाप्त होना चाहिए।
विज्ञापन


साक्षी महाराज ने कहा कि आम जनता और किसान भाजपा के साथ हैं। विपक्ष की राजनीति खत्म हो गई है, ऐेसे में अब वे कृषि कानून के मुद्दे पर भोले-भाले किसानों के सहारे अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की भलाई के लिए किसान सम्मान निधि देने की शुरुआत की है। पिछले 70 सालों में किसानों का उत्पीड़न हुआ है, उनका भुगतान भाजपा ने कराया है। आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने पर कहा कि केजरीवाल को यूपी में कामयाबी नहीं मिलेगी, वाराणसी जैसा हाल हो जाएगा।

जनप्रतिनिधियों ने ठीक से नहीं किया किसानों को समझाने का काम
बागपत। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि कृषि कानून लागू होने के बाद भाजपा के जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी थी कि वे किसानों को इसके फायदे गिनाएं। नेतृत्व ने भी जिम्मेदारी दी थी, लेकिन इस पर ठीक से काम नहीं हुआ।


यही वजह है कि किसानों को पूरी जानकारी नहीं मिल सकी। कृषि कानून में कोई खामी नहीं है। भाजपा सरकार किसानों के बीच है, बातचीत चल रही है, समाधान हो जाएगा। इस दौरान श्री विनायक कालेज के प्रबंधक परवेंद्र धामा, अजय तोमर, देवेंद्र धामा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed