{"_id":"5fdcebf18ebc3e40fd3146f2","slug":"verification-of-schools-completed-for-determination-of-examination-center-baghpat-news-mrt51613179","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालयों का सत्यापन पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालयों का सत्यापन पूरा
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा
- शासन ने 20 दिसंबर तक दिए थे विद्यालयों का सत्यापन करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शासन ने यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण के लिए 20 दिसंबर तक विद्यालयों का सत्यापन करने के निर्देश दिए थे। जिले में शुक्रवार को सभी विद्यालयों का सत्यापन पूरा कर लिया है। अब जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से इसकी रिपोर्ट परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अंतरिक्ष कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाने के लिए शासन ने विद्यालयों का सत्यापन करने के निर्देश दिए थे। विद्यालयों के सत्यापन के लिए जिले की तीनों तहसील में एक-एक टीम का गठन किया गया था। शुक्रवार को जिले के 142 माध्यमिक, सहायता प्राप्त, राजकीय व वित्तविहिन विद्यालयों का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। शुक्रवार को बड़ौत तहसील के राजकीय हाईस्कूल मवीकलां, मां सरस्वती विद्या निकेतन बड़ौत, सुभाष इंटर कालेज कंडेरा, धर्म सिंह बालिका हाईस्कूल बड़का, अशोक विद्यालय इंटर कालेज कमाला जूड़, सरदार बल्लभ भाई पटेल हाईस्कूल कैड़वा का निरीक्षण कर सत्यापन किया गया। अब कार्यालय की ओर से 26 दिसंबर तक टीमों द्वारा किए गए विद्यालयों के सत्यापन की रिपोर्ट परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।