फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Verification of BPHL unit in Baraut CHC completed, will start soon

Baghpat News: बड़ौत सीएचसी में बीपीएचएल यूनिट का सत्यापन पूरा, जल्द शुरू होगी

Sun, 04 Aug 2024 04:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 04 Aug 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Verification of BPHL unit in Baraut CHC completed, will start soon
बागपत। बड़ौत सीएचसी में बीपीएचएल यूनिट के भवन निर्माण के बाद सत्यापन कार्य पूरा हो गया है। एजेंसी ने यूनिट का भवन स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिया है। अब जल्द ही सीएचसी पर मरीजों को सभी प्रकार की जांच सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बड़ौत सीएचसी में 50 लाख रुपये से बीपीएचएल (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ लैब) यूनिट का निर्माण कराया गया था। यूनिट में प्रयोगशाला के अलावा पंजीकरण कक्ष, पानी की निकासी, पेयजल की व्यवस्था, महिला और पुरुष मरीजों के लिए अलग-अलग शौचालयों का निर्माण कराया गया था। भवन का निर्माण पूरा होने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्माण का सत्यापन कराने के लिए विभाग की ओर से टीम का गठन किया गया था। टीम की ओर से सत्यापन कार्य पूरा हाेने के बाद एजेंसी ने स्वास्थ्य विभाग को भवन हैंडओवर कर दिया है। अब विभाग की ओर से यूनिट शुरु करने की तैयारी शुरु कर दी है। यूनिट शुरू होने पर सीएचसी पर आने वाले मरीजों को जिला अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

---
वर्जन- यूनिट के भवन का सत्यापन पूरा होेने के बाद एजेंसी ने भवन स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिया है। विभाग की ओर से एक सप्ताह में यूनिट शुरू करने की तैयारी की जा रही है। - डॉ़ विजय कुमार, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed