फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vehicles started running on Yamuna bridge even before the inauguration

Baghpat News: उद्घाटन से पहले ही यमुना पुल पर दौड़ने लगे वाहन

Thu, 15 Feb 2024 04:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Vehicles started running on Yamuna bridge even before the inauguration
बागपत। हरियाणा और यूपी को जोड़ने के लिए यमुना नदी पर नांगल में पुल बनकर तैयार हो गया और उसके ऊपर से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। हालांकि अभी उसका उद्घाटन नहीं हुआ है लेकिन इस पुल के शुरू होने से वाहन चालकों को काफी फायदा हुआ है। जिससे उनका खर्च व समय भी दोनों बच रहे हैं।
विज्ञापन

यूपी व हरियाणा को जोड़ने के लिए अभी तक यमुना के ऊपर से केवल एक पुल निवाड़ा गांव के पास बना हुआ था, जो काफी पुराना है। इसके अलावा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से होकर हरियाणा जा सकते हैं।
विज्ञापन

बागपत शहर की तरफ ही दोनों पुल होने के कारण वर्ष 2017 में नांगल में यमुना नदी पर पुल का शिलान्यास किया गया था। यह पुल 84 करोड़ रुपये से कुर्डी व नांगल के बीच से पानीपत की सीमा तक बनाया गया है। इसका निर्माण सितंबर 2022 तक होना था, लेकिन उसका निर्माण करीब सवा साल देरी से हुआ है। हालांकि अभी इस पुल का उद्घाटन नहीं हुआ है लेकिन इसे खोल दिया गया और इसके ऊपर से वाहन दौड़ने भी शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वाहन चालकों का खर्च व समय दोनों बच रहे
यमुना के ऊपर छपरौली क्षेत्र में पुल बनने से वाहन चालकों का खर्च व समय दोनों बच रहे हैं। अभी तक बड़ौत की तरफ से पानीपत, कुरुक्षेत्र, करनाल, चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले वाहनों को बागपत से सोनीपत होते हुए जाना पड़ता था। इसके अलावा वाहन शामली होते हुए भी पानीपत और करनाल जाते है। इस तरह बड़ौत के आसपास के वाहन चालकों का समय भी ज्यादा लगता था और ईंधन भी ज्यादा खर्च होता था। अब सीधे छपरौली होते हुए पानीपत वाहन जा रहे हैं।

--
हरियाणा-यूपी के बीच नांगल में यमुना नदी पर पुल का निर्माण पूरा हो चुका है। जिसपर वाहनों का आवागमन चालकों ने खुद ही शुरू कर दिया है। पुल का उद्घाटन कार्यक्रम जल्द कराया जाएगा। - अतुल कुमार, एक्सईएन लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed