फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vehicles laden with sugarcane running on highways and main roads without reflectors

Baghpat News: बिना रिफ्लेक्टर हाईवे व मुख्य मार्गो पर दौड़ रहे गन्ने से लदे वाहन, हादसे की आशंका

Mon, 02 Jan 2023 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Vehicles laden with sugarcane running on highways and main roads without reflectors
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति के लिए क्षेत्रों से गन्ने से लदे वाहन चल रहे हैं, लेकिन उनमें रिफ्लेक्टर न लगे होने से कोहरे के कारण हादसा हो सकता है। बावजूद इसके विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है।
तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मलकपुर व रमाला चीनी मिलों में प्रतिदिन गन्ने की आपूर्ति के लिए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे सहित बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग, बड़ौत-छपरौली मार्ग आदि से होकर गन्ने से लदे वाहनों को जाना पड़ता है। हाईवे पर तेज गति से वाहन चलने और घना कोहरा होने के कारण गन्ने से लदे वाहनों में पीछे रिफ्लेक्टर न लगे होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। पिछले वर्ष कोहरे में कई हादसे हुए थे।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम सुभाष सिंह व सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि गन्ने से लदे वाहनों में रिफ्लेक्टर लगे होने चाहिए। इस संबंध में गन्ना विभाग से वार्ता कर कर वाहन चालकों को रिफ्लेक्टर लगवाने के लिए जागरूक करने के लिए कहा गया है। पूरा प्रयास है कि कोहरे के कारण कोई हादसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed