फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vehicle movement across the Eastern Yamuna Canal bridge will begin this month.

Baghpat News: पूर्वी यमुना नहर पुल से इस माह शुरू होगा वाहनों का संचालन

Sat, 17 Oct 2026 06:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 17 Oct 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Vehicle movement across the Eastern Yamuna Canal bridge will begin this month.
छपरौली रोड पर पुल के चौड़ीकरण का काम अंतिम दौर में, 25 गांवों को मिलेगी जाम से निजात
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के छपरौली मार्ग पर पूर्वी यमुना नहर पर पुल के चौड़ीकरण का काम इस महीने में पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद वाहनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। पुल के चौड़ीकरण से जाम की समस्या दूर होने से 25 गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।
पूर्वी यमुना नहर पर बने पुल की चौड़ाई कम होने के कारण दिनभर मार्ग पर जाम लगा रहता था, जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जाम में फंसने से लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते थे। अक्सर स्कूली वाहन जाम में फंस जाते थे और परेशानी होती थी। इसी समस्या के समाधान के लए पुराने पुल को तोड़कर इसके चौड़ीकरण का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार काम जल्द पूरा कर इस माह पुल से वाहनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। मनोज, देवेंद्र, राहुल, सुरेश समेत अन्य लोगों का कहना है कि पुल का चौड़ीकरण होने से जहां जाम की समस्या दूर होगी। मार्ग से जुड़े लोयन, मलकपुर, सिनौली, नंगला, शेरपुर, लुहारा, बदरखा, छपरौली, तिलवाड़ा समेत 25 गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पूर्वी यमुना नहर पर पुल के चौड़ीकरण का काम चल चल रहा है, जो अधिकतर तैयार हो चुका है। इस माह पुल को वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
-अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed