फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vehicle collision killed the young man

वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Wed, 14 Apr 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Vehicle collision killed the young man
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर कान्हड़ गांव के निकट ईंट भट्ठे पर कार्य करने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुसार निवासी जोनी (20) पुत्र सुशील कान्हड़ में एक भट्ठे पर ईंट पथाई का कार्य करता था। सोमवार की देर शाम करीब दस बजे वह घर से कान्हड़ भट्ठे पर ईंट पथाई करने पैदल जा रहा था। कान्हड़ के निकट उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि मृतक के भाई अरविंद ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने चोरी का सामान किया बरामद
खेकड़ा। दिल्ली में चार माह पूर्व सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के पास से चोरों ने तार चोरी किए थे। दिल्ली पुलिस ने तभी खेकड़ा निवासी एक चोर को गिरफ्तार कर उससे तार बरामद किए थे। दिल्ली के सीलमपुर थाने के उपनिरीक्षक एमपी सिंह मंगलवार की दोपहर आरोपी को जेल से रिमांड पर लेकर खेकड़ा पहुंची। पाठशाला मार्ग स्थित एक मकान में दबिश देकर तार के साथ चोरी का अन्य सामान भी बरामद किया। बरामदगी के बाद पुलिस सामान व आरोपी को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed