फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vegetable agent's nephew is also positive, now ten infected in Barot

सब्जी आढ़ती का भतीजा भी पॉजिटिव, बड़ौत में अब तक दस संक्रमित

Mon, 25 May 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Vegetable agent's nephew is also positive, now ten infected in Barot
बड़ौत (बागपत)। नगर में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने का सिलसिला जारी है। सब्जी आढ़ती का भतीजा भी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांच लोगों के सैंपल लिए और 100 लोगों को होम क्वारंटीन किया। पुलिस प्रशासन ने एक किलोमीटर के एरिया को सील कर दिया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का नगर में दसवां मामला मिला है। गुराना रोड निवासी सब्जी आढ़ती के कोरोना पॉजिटिव केस मिलने का मामला स्वास्थ्य विभाग सुलझा भी नहीं पाया कि सब्जी आढ़ती का भतीजा भी कोरोना पॉजिटिव आया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि बुधवार को युवक का सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट रविवार को आई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गुराना रोड पहुंची। चार टीमों ने सर्वे किया। सर्वे के बाद पांच लोगों के सैंपल लिए गए जबकि 100 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया। बताया कि सब्जी आढ़ती और उसका भतीजा खेकड़ा के क्वारंटीन सेंटर में भर्ती है।
विज्ञापन

गली में बढ़ाया गया पहरा
बड़ौत। सब्जी आढ़ती और उसके भतीजे के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि पहले ही दोनों ओर से गली को सील कर दिया था, अब यहां पर सख्ती करते हुए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है, ताकि कोई अंदर से बाहर व बाहर से अंदर ना जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 मजदूरों का लिया सैंपल
बड़ौत। सीएचसी परिसर में कैंप लगाकर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार, मध्यप्रदेश आदि जगहों से आए 19 मजदूरों का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed