Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   VB G. Ram Ji was very much present during the rain, but as soon as the sun came out, the laborers were nowhere to be seen.

Baghpat News: बारिश में वीबी जी राम जी की हाजिरी खूब लगी, धूप निकलते ही मजदूर दिखे नहीं

Tue, 03 Nov 2026 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
VB G. Ram Ji was very much present during the rain, but as soon as the sun came out, the laborers were nowhere to be seen.
मुकेश पंवार
विज्ञापन

बड़ौत। यहां 28 से 30 अक्तूबर तक झमाझम बारिश होने के कारण अशरफाबाद थल गांव की ममता अपने घर पर रहीं। वहीं उनकी 28 और 29 अक्तूबर को वीबी जी राम जी में हाजिरी लग गई। उनको सरकारी नलकूप के लिए नाली निर्माण कार्य करना दिखाया गया। ममता से बात की गई तो उन्होंने साफ कह दिया कि अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। मैं काम पर नहीं गई, फिर मेरी ऑनलाइन हाजिरी किसने लगाई, इसकी जानकारी नहीं है।
वीबी जी राम जी में चल रहे घपले में ममता केवल एक उदाहरण हैं। इस तरह बारिश के बीच में 179 मजदूरों से काम कराने की बात कहते हुए हाजिरी दर्ज कर दी गई। संवाद न्यूज एजेंसी ने उन सभी से बातचीत की, जिनकी हाजिरी लगाई गई थी। अधिकतर ने साफ कहा कि उन्होंने इन तारीखों में कोई काम नहीं किया तो कुछ ने मामले को भांपते हुए कुछ जवाब नहीं दिया। इससे साफ पता चलता है कि वीबी जी राम जी में मजदूरों से काम कराने के नाम पर किस तरह से घपला किया जा रहा है।
विज्ञापन

-इस तरह से दर्ज हुई हाजिरी
28 अक्तूबर को जिले में कुल 92 मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज की गई। इनमें बड़ौत ब्लॉक में 32, बिनौली में 54 और खेकड़ा में छह मजदूर हैं। 29 अक्तूबर को बड़ौत में 34, बिनौली में 23 और खेकड़ा में तीन मजदूरों की हाजिरी दर्ज हुई। 30 अक्तूबर को बड़ौत में 18 और बिनौली में नौ मजदूरों की हाजिरी लगी। इस तरह तीन दिनों में कुल 179 मजदूरों की हाजिरी दर्ज की गई। हैरानी की बात यह है कि 31 अक्तूबर को मौसम पूरी तरह साफ रहा और इसके बावजूद केवल 11 मजदूरों की हाजिरी लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-इस तरह दिखाए गए काम

कोताना गांव में मार्ग निर्माण का काम ऑनलाइन रिकॉर्ड में चलता रहा और वहां कुछ नहीं हुआ। वहीं अलावलपुर में नाले की खोदाई के कार्य पर मजदूरों की हाजिरी दर्ज की गई। अशरफाबाद थल गांव में सरकारी नलकूप की नाली निर्माण और खोदाई का कार्य दिखाते हुए हाजिरी दर्ज की गई। सिनौली में पौधरोपण कार्य पर मजदूरों की हाजिरी दिखाई गई।
---


केस एक
सिनौली की सुमन कहती हैं कि परिवार में बुजुर्ग महिला की मौत होने के कारण वीबी जी राम जी में काम नहीं किया। अभी दो दिन और काम पर नहीं जाऊंगी। मैं काम पर नहीं गई, मेरी ऑनलाइन हाजिरी किसने लगाई, इसकी जानकारी मुझे नहीं है।


केस दो
सिनौली गांव के शीशपाल कहते हैं कि वीबी जी राम जी के तहत पौधारोपण का कार्य मिला था, लेकिन 28 और 29 अक्तूबर को भारी बारिश के कारण काम नहीं हो सका। तीन दिन कार्य प्रभावित रहा। बारिश के दिनों में हाजिरी कैसे दर्ज हुई, इसकी जानकारी मुझे नहीं है।




वर्जन --
कार्यस्थल पर जाकर ही ऑनलाइन हाजिरी लगाए जाने का प्रावधान है। यदि बिना काम किए हाजिरी लगाई गई है तो यह गंभीर मामला है। इसकी जांच कराई जाएगी और इसमें जिसने भी यह गड़बड़ी की है, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। राहुल वर्मा, उपायुक्त श्रम रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed