फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vasant Panchami celebrated with gaiety in educational institutions

शिक्षण संस्थानों में उल्लास से मनाई गई वसंत पंचमी

Wed, 17 Feb 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami celebrated with gaiety in educational institutions
अग्रवाल मंडी टटीरी के सरस्वती शिशु मंदिर में बसंत पंचमी पर पूजा करते शिक्षक व बच्चें - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिले भर के शिक्षण संस्थानाें में वसंत पंचमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें सुख समृद्धि की कामना की गई। छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

श्री राम ग्रुप ऑफ कालेज के परिसर में मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित करके पूजा अर्चना की गई। महाराजा सोहेल देव जयंती भी मनाई गई। प्रबंध समिति से अरविंद गुप्ता, प्रिंस सिंघल, वैभव गुप्ता, रोहित शर्मा, हरीश चौहान, दीपिका कौशिक, करुणा मलिक, कविता मानव, रामकिशोर का विशेष सहयोग रहा। अमीनगर सराय में नानक चंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हरिहर शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया। अनुज, सुबोध, रॉकी, सोहनवीर, सुनील कुमार, मोनिका शर्मा, आशा, बीना, पुष्पिता ने विचार व्यक्त किए। अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे के बस स्टैंड पर पूर्व सभासद मनोज जैन ने भंडारे का आयोजन किया। लाला दया चंद जैन, अतुल गुप्ता, वासु जैन का सहयोग रहा। सरस्वती शिशु मंदिर अग्रवाल मंडी टटीरी में यज्ञ का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य उपेंद्र दत्त शर्मा, अंकुश, गजेंद्र, लोकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

दोघट क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज टीकरी, सरस्वती ज्ञान मंदिर आजमपुर मुलसम और नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज में यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा पीयूष वेदवान ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में बुरे कर्मों का त्याग कर उत्तम कर्म अपनाने चाहिए। रमाला मिल के जीएम आरबी राम, विनोद कुमार, पुष्पेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य रूकमपाल यादव, संजीव राठी, सुशील कुमार, सतीश, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमाला क्षेत्र में जय पार्वती ग्लोबल स्कूल में विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने मां सरस्वती की पूजा की। कॉलेज की संचालिका दीपा चौधरी और प्रधानाचार्या शैली गांधी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। बच्चों ने रंग-बिरंगी पतंगे उड़ाई। दीपक ,गौतम, मोनिका, रीना, जावेद, इनाम, अंकुर और रणपाल का सहयोग रहा।

अमीनगर सराय के नानक चंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती के चित्र पर

अमीनगर सराय के नानक चंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती के चित्र पर- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed