{"_id":"6355883fdc79bd55b36f0cfc","slug":"varun-tomar-will-target-in-korea-baghpat-news-mrt610836547","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण पदक जीतने के बाद कोरिया में निशाना साधेगा वरूण तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण पदक जीतने के बाद कोरिया में निशाना साधेगा वरूण तोमर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाला शूटर वरुण तोमर अब कोरिया में होने वाली एशियन एयरगन चैंपियनशिप में निशाना साधेगा। उसका स्वर्ण जीतने पर एशियन एयरगन चैंपियनशिप के लिए खेलने का रास्ता भी साफ हो गया है। वहीं, परिजन व ग्रामीण वरुण के लौटने पर स्वागत की तैयारी में जुटे हैं।
मिस्र में चल रही आईएसएसएफ वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में गढ़ी कांगरान गांव निवासी वरुण तोमर ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। इसके बाद से शूटर वरुण तोमर के परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने वरुण के स्वर्ण पदक जीतने पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। उसके भाई देवेश तोमर ने बताया कि वरुण नेशनल जूनियर सिविलियन में कांस्य पदक, यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण के अतिरिक्त कई पदक जीत चुका है। उन्होंने बताया कि सोमवार को गांव आने पर वरुण तोमर का स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर संज्ञा, सृष्टि तोमर, शिक्षा देवी, प्रवेश कुमार, सुमन देवी, विशेष कुमार, पम्मी चौधरी आदि मौजूद रहे।