फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Various programs in educational institutions

दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में गुरूकुल विद्यापीठ, जैन गर्ल्स डिग्री कालेज में विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन

Sun, 23 Oct 2022 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Various programs in educational institutions
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। गुरुकुल विद्यापीठ में दीपावली पर्व के चलते रंगोली, मेहंदी, गणेश पूजन आदि कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने थाल सज्जा, मनमोहक रंगोली बनाई। जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भी छात्राओं ने रंगोली बनाई।
गुरुकुल विद्यापीठ में रंगोली कार्यक्रम में छात्राओं ने मां सरस्वती, भगवान गणेश, श्रीकृष्ण एवं स्वास्तिक की मनमोहक आकृतियां बनाकर भावविभोर कर दिया। शिक्षक, शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं ने लक्ष्मी-गणेश की पूजा-अर्चना की। विद्यालय प्रबंधक मुकेश गुप्ता और प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल ने सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। साथ ही दीपावली पर्व के चलते सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिष्ठान वितरित किया।
विज्ञापन

खेेकड़ा स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में दीपावली पर्व पर छात्राओं ने मनमोहक रंगोली बनाई। यहां प्रथम स्थान गंगा ग्रुप ने प्राप्त किया। जिसमें बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्राएं साहिबा, शैली, मनताशा, दूसरा स्थान यमुना ग्रुप जिसमें बी कॉम की छात्राएं अल्पा, शिल्पी काजल अंजू, तीसरा स्थान सरस्वती ग्रुप और संगम ग्रुप ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में कॉलेज अध्यक्ष नरेश जैन, सचिव राहुल जैन, कोषाध्यक्ष अंकुश जैन, प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. आरके जैन ने शिक्षिकाओं और छात्राओं को दीपावली पर्व की बधाई दी। इस दौरान डॉ. विनोद कुमार, डॉ. मीनाक्षी, विनीता, टीना, अंकिता, प्रवेश, रेखा, सृष्टि, लोकेश कुमार, निखिलेश कुमार, दीपक कुमार, उपेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed