{"_id":"60e1fa258ebc3ee5984d472e","slug":"van-mahotsav-more-than-11-lakh-saplings-planted-in-the-district-baghpat-news-mrt5458767136","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन महोत्सव : जिले में रोपे गए 11 लाख से ज्यादा पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन महोत्सव : जिले में रोपे गए 11 लाख से ज्यादा पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने पुलिस लाइन में बरगद का पौधा लगाकर किया शुभारंभ
कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण की आदत डालनी होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। वन महोत्सव-2021 के तहत रविवार को जिले में 11 लाख 26 हजार 900 पौधे रोपे गए। महोत्सव का शुभारंभ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने पुलिस लाइन में बरगद पौधा रोपकर किया। बड़ौत विधायक केपी मलिक गुलमोहर का पौधा लगाया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पेड़ लगाओ जीवन बचाओ के संदेश का पालन प्रत्येक व्यक्ति के जीवन के लिए बेहद है जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण की आदत डालनी होगी।
जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कहा कि जनपद को हरा-भरा बनाने के लिए इस महाअभियान में अवश्य जुड़े। प्रकृति व पर्यावरण से समन्वय और संतुलन कितना महत्वपूर्ण है, इसकी आवश्यकता का पता हम सबको कोरोना की द्वितीय लहर में लग चुका है। इसलिए सांसों को बचाने के लिए पौधे अवश्य लगाएं। कोरोना काल में जिन्होंने अपनों को खोया है उनकी स्मृति में भी एक पौधा अवश्य लगाएं और स्मृति वाटिका बनाएं। इस अवसर पर वन विभाग ने जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों को रुद्राक्ष शमी के पौधे भेंट किए। एसपी अभिषेक सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, प्रभागीय वन अधिकारी हेमंत सेठ, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर आदि मौजूद रहे।
ग्रामीण विकास विभाग ने लगाए सबसे ज्यादा पौधे
जिले में रविवार 11 लाख 26 हजार 900 पौधे रोपे गए। सबसे ज्यादा ग्रामीण विकास विभाग ने 4 लाख 32 हजार 200 पौधे रोपित किए। वन विभाग ने 2 लाख 7 हजार 500, पर्यावरण विभाग ने एक लाख 4 हार 200, कृषि विभाग ने 82 हजार 800, उद्यान विभाग ने 54 हजार 500, राजस्व विभाग ने 49 हजार 200, पंचायत राज विभाग ने 49 हजार 200 पौधे लगाए। अन्य विभाग भी शामिल रहे।