फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vaccination started from U-Win portal, Baghpat in first place

Baghpat News: यू-विन पोर्टल से शुरु हुआ टीकाकरण, पहले स्थान पर बागपत

Thu, 14 Mar 2024 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 14 Mar 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Vaccination started from U-Win portal, Baghpat in first place
बागपत। बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण ऑनलाइन करने के लिए शुरू किए गए पोर्टल पर टीकाकरण का ब्योरा अपलोड करने में बागपत प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। शासन से जारी सूची में बागपत और पीलीभीत संयुक्त रूप से पहले स्थान पर और वाराणसी जिला सबसे पीछे है। सहारनपुर मंडल का शामली जिला प्रदेश में तीसरे और मेरठ पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन

शासन ने 11 मार्च को बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का ब्योरा ऑनलाइन करने के लिए यू-विन पोर्टल लांच किया था। पोर्टल पर टीकाकरण का ब्योरा अपडेट करने के लिए चिकित्सक और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया था। बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों में टीकाकरण के लिए लगाए गए सत्रों का विवरण पोर्टल पर अपलोड किया गया। पोर्टल पर टीकाकरण करने में प्रदेश में बागपत और पीलीभीत जनपद पहले स्थान पर है। दोनों जिलों में 96 प्रतिशत टीकाकरण पोर्टल पर अपलोड किया गया है। बागपत में लगाए गए 171 सत्र में से 163 सत्रों को पोर्टल पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

- प्रदेश के टॉप पांच जिले
बागपत और पीलीभीत संयुक्त रूप से पहले स्थान पर, देवरिया दूसरे स्थान पर, शामली तीसरे स्थान पर, औरेया चौथे और मेरठ, अलीगढ़ व जौनपुर संयुक्त रूप से पांचवे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- टॉफ फिसड्डी जिले
पोर्टल पर टीकाकरण का ब्योरा अपडेट करने में वाराणसी सबसे पीछे है। इसके अलावा फिरोजाबाद 71वें, श्रावस्ती व अयोध्या संयुक्त रूप से 72वें, फतेहपुर 73वें और महाराजगंज 74वें स्थान पर है।

- वर्जन - यू-विन पोर्टल पर बच्चों और महिलाओं का टीकाकरण करने में बागपत को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। जिले में 96 प्रतिशत सत्र पोर्टल पर शुरु हो गए हैं। जल्द ही शत-प्रतिशत सत्र पोर्टल पर शुरु किए जाएंगे। - डॉ. दीपा सिंह, एसीएमओ व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed