{"_id":"5ff35b2e8ebc3e40fa4be9a6","slug":"uttar-pradesh-news-sdm-has-inspects-shayman-ghat-in-baghpat-after-muradnagar-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की खबर का असर, जर्जर हुए श्मशान घाट का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला की खबर का असर, जर्जर हुए श्मशान घाट का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम
Mon, 04 Jan 2021 11:45 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
बागपत में एसडीएम ने श्मशान घाट का निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत में छह साल पहले नगर के पक्का घाट पर बनाए गए श्मशान घाट के जर्जर बरामदे की जांच शुरू हो गई है। मुरादनगर हादसे के बाद एसडीएम सदर, तहसीलदार और ईओ ने बरामदे का निरीक्षण किया। बरामदे की मरम्मत और सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। जिलेभर में जिन श्मशान घाट पर भवन है, सभी का निरीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
नगर में यमुना के पक्का घाट स्थित श्मशान घाट की जर्जर हालत का समाचार अमर उजाला ने चार जनवरी के अंक में ‘बागपत में न हो जाए मुरादनगर जैसे हादसे की पुनरावृत्ति’ शीर्षक से प्रकाशित किया था। सोमवार को प्रशासन और पालिका की टीम हरकत में आ गई। एसडीएम सदर अनुभव कुमार, तहसीलदार प्रसून कश्यप, ईओ ललित आर्य और लिपिक महेश शर्मा मौके पर पहुंचे। राजमिस्त्री बुलाकर बरामदे की मरम्मत का कार्य कराया। दीवार की मरम्मत भी कराई गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: बंधन बैंक के कर्मचारी से 80 हजार रुपये की लूट, वारदात के बाद लुटेरे फरार, जांच में जुटे अफसर
विज्ञापन
ईओ ललित आर्य ने बताया कि छह साल पहले बरामदे का निर्माण हुआ था। जांच कराई जा रही है कि ठेकेदार की गारंटी में है या नहीं। श्मशान घाट का सुंदरीकरण कराया जाएगा। सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। एडीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिले के नगरीय और शहरी क्षेत्रों में जिन श्मशान घाट पर बरामदा या कोई अन्य निर्माण हुआ है, उसका निरीक्षण कराया जाएगा।
छह साल पहले खर्च हुए थे एक करोड़ रुपये
श्मशान घाट पर छह साल पहले जब बरामदे का निर्माण हुआ, तो लागत एक करोड़ रुपये आई थी। ईओ ललित आर्य ने बताया कि बरामदे, दो झोपड़ीनुमा निर्माण, कमरा, इंटरलॉकिंग, तीन कुंड समेत अन्य निर्माण किए गए थे।
यह भी पढ़ें: मुरादनगर हादसा: टूट गया परिवार, पिता-पुत्र के शव देख बिलख उठे परिजन, हर किसी आंखे नम, तस्वीरें
लाखों का सामान हो चुका गायब
यमुना के पक्का घाट पर दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। श्मशान घाट से अब तक लाखों रुपये का सामान चोरी हो चुका है। छह बैटरी भी चोरी हो चुकी हैं। दरवाजे, सबमर्सिबल, टंकी भी चोर ले जा चुके हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/