फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Crime News: The crooks has looted to 80 thousand from Bandhan bank employee in Muzaffarnagar

यूपी: बंधन बैंक के कर्मचारी से 80 हजार रुपये की लूट, वारदात के बाद लुटेरे फरार, जांच में जुटे अफसर

Tue, 05 Jan 2021 12:07 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Jan 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
UP Crime News: The crooks has looted to 80 thousand from Bandhan bank employee in Muzaffarnagar
घटना के बारे में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार को एक लूट की वारदात हो गई। बुढ़ाना में लोन की किस्त वसूल कर लौट रहे बंधन बैंक के दो कर्मचारियों से बाइक सवार तीन लुटेरों ने 80 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर एक कर्मचारी को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया गया। वहीं लूट के बाद एसपी देहात नेपाल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बंधन बैंक की कस्बे में स्थित शाखा के कर्मचारी अक्षय मौर्य व नितिन सोमवार सुबह मोहल्ला शफीपुर पट्टी में महिलाओं को दिए गए लोन की किस्त वसूलने गए थे। सुबह करीब 11 बजे सफीपुर पट्टी से लौटते हुए कर्मचारियों ने रुपयों का बैग बाइक पर बीच में रखा हुआ था। जैसे ही वे लुहसाना रोड पर पहुंचे, पीछे से बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोककर नगदी का बैग लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर लुटेरों ने बाइक पर बैग लिए बैठे नितिन कुमार को एक बदमाश ने तमंचे की बट कंधे पर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद लुटेरे रुपयों का बैग लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: 500 ट्रैक्टरों पर सवार होकर आंदोलन को मजबूत करने पहुंचे किसान, किया ये बड़ा एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बैंक शाखा प्रबंधक समर मलिक, सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी व इंस्पेक्टर एमएस गिल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। पीड़ित कर्मचारियों ने बताया कि उनके पास किस्त वसूली के करीब 80 हजार रुपये नकद थे। 

यह भी पढ़ें: मेरठ के चार और लोगों में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, देशभर में संक्रमितों की संख्या 42 हुई

घटना की सूचना पर एसपी देहात नेपाल सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित कर्मचारियों से पूछताछ की। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि तहरीर आने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed