फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Urea and DAP not available at two centers of Doghat Cooperative Society

Baghpat News: दोघट सहकारी समिति के दो केंद्रों पर नहीं यूरिया व डीएपी

Wed, 11 Sep 2024 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 11 Sep 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Urea and DAP not available at two centers of Doghat Cooperative Society
बागपत। दोघट सहकारी समिति के दो केंद्रों पर यूरिया व डीएपी के खत्म होने के कारण किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। इसके बाद सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक ने समिति सचिव को पत्र लिखकर पास केंद्रों से व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दोघट सहकारी समिति के दो केंद्रों पर पिछले एक सप्ताह से यूरिया व डीएपी खत्म है। मंगलवार से ट्रांसपोर्टर व कर्मचारी भी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। इससे अभी समितियों पर यूरिया व डीएपी आने की संभावना नहीं है। एक सप्ताह से यूरिया व डीएपी नहीं होने के कारण किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इससे किसान काफी परेशान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों की शिकायत के बाद भी समिति सचिव ने कार्यालय में किसी भी तरह की कोई सूचना नहीं दी है। किसानों की समस्या को देखते हुए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक इंदू ने सचिव को फटकार लगाते हुए पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि दोनों केंद्रों पर पास केंद्रों से यूरिया व डीएपी की व्यवस्था कराएं, ताकि यहां से किसी भी किसान को खाली हाथ न जाना पड़े। वहीं सचिव को समय से कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed