फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar over soil mining in Katha

Baghpat News: काठा में मिट्टी खनन को लेकर हंगामा

Thu, 15 Feb 2024 04:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Uproar over soil mining in Katha
बागपत। काठा गांव में मंगलवार रात को मिट्टी खनन को लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। वहां खनन करने वाले लोगों को दौड़ा लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। उससे पहले ही जेसीबी व ट्रकों को लेकर खनन करने वाले युवक भाग गए। लोगों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

काठा व मवीकलां गांव में बीस दिन से कुछ लोग जेसीबी व ट्रकों से मिट्टी खनन कर रहे थे। वहां के ग्रामीणों बबलू, राजे, बिरम सिंह, हरेंद्र सिंह आदि ने मंगलवार रात को खनन के विरोध में हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि वहां अवैध रूप से खनन किया जा रहा है और उससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। उनके खेतों के रास्ते तक तोड़ दिए गए। जहां सैकड़ों लोग एकत्र हो गए और खनन करने वालों को दौड़ा दिया। वह अपनी जेसीबी व ट्रक लेकर भाग गए। इसकी सूचना पर पुलिस भी पहुंची। लोगों ने पुलिस से खनन करने वाले रविंद्र व अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसकी शिकायत भी अधिकारियों के पास की गई, जिससे उसपर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि मिट्टी खनन पर कार्रवाई की जिम्मेदारी खनन विभाग की है और पुलिस कानून व्यवस्था के लिए साथ जाती है। इस मामले में खनन विभाग की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। उधर, बड़ौत क्षेत्र में अधिकारियों ने अवैध मिट्टी के खनन की सूचना पर छापा मारा। जांच में सामने आया कि शमशाद, राहुल व बहादुर ने मिट्टी खनन किया है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed