{"_id":"64ca98b1b41a2cf1b4042466","slug":"uproar-over-putting-objectionable-post-on-lord-shriram-baghpat-news-c-28-1-bag1001-3848-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। फेसबुक पर भगवान श्रीराम पर अपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए श्री बजरंग सेना कार्यकर्ताओं ने थाने में पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
श्री बजरंग सेना के जिलाध्यक्ष पंडित संदेश शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फेसबुक पर इकराम मेवाती नाम से बनी आईडी से भगवान श्रीराम पर अापत्तिजनक टिप्पणी कर पोस्ट डाली गई है। उन्होंने पोस्ट को फेसबुक से हटाने और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इस मामले में थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर साइबर सेल को भेज दी गई है। फेसबुक पर पोस्ट डालने वाला युवक शामली का बताया जा रहा है। मांग करने वालों में मंडल महासचिव सतीश कुमार, अक्षय कुमार, सुदामा, शिवा, केशव, अर्जुन, आकाश आदि मौजूद रहे। संवाद
महिला को पीटकर घायल किया
बालैनी। मवीकलां निवासी सोनिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को वह अपने घर के बाहर खड़ी थी। तभी पड़ोसियो ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल महिला का सीएचसी में उपचार कराया। उधर कार्यवाहक थाना प्रभारी रामकुमार का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मनोज, सचिन, मीनाक्षी और पूजा के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराई दुकान और मकान
अमीनगर सराय। कस्बे में बुधवार को प्रशासन की टीम ने विवादित दुकान और मकान को कब्जा मुक्त कराया। जहां भारी पुलिस बल तैनात रहा। बताया कि मेरठ की रहने वाली ऊषा और कस्बा सराय निवासी संगीता, रेणु, रूबी, नवीन गर्ग समेत अन्य के बीच संपत्ति का विवाद चल रहा था। जिसमें न्यायालय ने ऊषा देवी के पक्ष में फैसला सुना दिया। बताया कि बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर दुकान का ताला तोड़ा और वीडियो ग्राफी कराकर सामान की गिनती कर कब्जामुक्त कराया। संवाद
दो दिन से युवक लापता
छपरौली। कस्बे की पट्टी धंधान निवासी अनिल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निशांत उर्फ टिंकू का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसके तनाव में निशांत उर्फ टिंकू घर छोड़कर चला गया। उन्होंने पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर बरामद करने की मांग की। संवाद
एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज
बालैनी। बुढ़सैनी गांव निवासी रौनक ने एसपी को शिकायत करते हुए कुछ लोगों पर खेत से फसल काटने और गर्भवती पत्नी सितारा के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। जिसमें एसपी के आदेश पर पुलिस ने गांव के ही लाला, दिलशाद, आशु और साहिबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
फाइनेंसर पर हमला करने वाले तीन गिरफ्तार
बागपत। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर अग्रवाल मंडी टटीरी के पास मेरठ के फाइनेंसर मोहित शर्मा के साथ मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी मगनवीर सिंह गिल का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें हमलावर संदीप, सौरभ और अजय निवासी परतापुर मेरठ को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। संवाद