फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar over non-receipt of money deposited in cooperative society

सहकारी समिति में जमा धन वापस नहीं मिलने पर हंगामा

Wed, 07 Sep 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Uproar over non-receipt of money deposited in cooperative society
दोघट। किसान सेवा सहकारी समिति में जमा धनराशि वापस न मिलने से नाराज किसानों ने बुधवार को हंगामा किया। चेतावनी दी कि जल्द ही उनकी धनराशि वापस नहीं दिलाई गई तो समिति परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान बुधवार को किसान सेवा सहकारी समिति में पहुंचे। बताया कि सहकारी समिति में सोनू के 11 लाख, संगीता, बाला के 13 लाख से अधिक, महक सिंह के एक लाख, यशपाल के 39 हजार, राहुल के एक लाख रुपये जमा है। आरोप है कि जिन्हें मांगने पर कर्मचारी दूसरे दिन आने की बात कहकर वापस भेज देते हैं। बुधवार को भी धनराशि वापस नहीं मिलने पर किसानों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। उधर सहकारी समिति के एमडी संजय कुमार व शाखा प्रबंधक अजीत यादव का कहना है कि जल्द ही किसानों को उनकी धनराशि वापस दिला दी जाएगी। मौके पर भाग्यवीर, सुधीर, ब्रजपाल, यशपाल, किरणपाल, सतीश, देवीशरण, रमेश, संजय, पप्पू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed