फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar over disconnection of electricity connection of Phonswali Masjid shop

फूंसवाली मस्जिद की दुकान का विद्युत कनेक्शन काटने पर हंगामा

Wed, 21 Sep 2022 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Uproar over disconnection of electricity connection of Phonswali Masjid shop
बडौत में फूंसवाली मस्जिद की दुकान का कनेक्शन काटने की सूचना के बाद लोगों की जमा भीड का दृश्य - फोटो : BARAUT
फूंसवाली मस्जिद की दुकान का विद्युत कनेक्शन काटने पर हंगामा
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। फूंसवाली मस्जिद की दुकान का विद्युत कनेक्शन काटने पर मंगलवार की देर शाम मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जमकर हंगामा किया और ऊर्जा निगम की टीम पर गलत ढंग से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि इस मामले में संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता द्वितीय राजेश कुमार ने बताया कि आरटीआई कार्यकर्ता अख्तर अली ने निगम को गुमराह कर फूंसवाली मस्जिद की दुकान में खालिद नामक व्यक्ति को बकाया होने पर नया विद्युत कनेक्शन दिला दिया था। इसी कारण सोमवार शाम टीम को कनेक्शन काटने के लिए भेजा गया था, लेकिन लोगों ने विरोध कर टीम को वहां से भगा दिया था। मंगलवार को फिर से टीम भेजी गई और उक्त दुकान का कनेक्शन काटा गया। अनावश्यक दबाव बनाने के लिए अख्तर अली ने उनके खिलाफ एसपी से झूठी शिकायत की है।
विज्ञापन

इस संबंध में फूंसवाली मस्जिद के प्रबंध समिति के अध्यक्ष चौधरी अख्तर अली ने बताया कि जिस दुकान का कनेक्शन काटा गया है, उस पर कब्जा था, जिसको हाईकोर्ट के आदेशों पर कब्जामुक्त कराया गया था और दुकान में कनेक्शन के लिए विभाग में आवेदन किया गया था, जिसके बाद विभाग ने जांच कर खालिद नाम के व्यक्ति को कनेक्शन दे दिया था, लेकिन उनके द्वारा मांगी गई आरटीआई सूचना में घोटाले के मामले सामने आने के बाद एक्सईएन द्वितीय व उनका निजी ड्राइवर उनसे रंजिश रखते हैं, दोनों से उन्हें जान का खतरा भी है। इसको लेकर एसपी को एक प्रार्थना पत्र देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। हंगामा करने वालों में बिल्लू, हैदर, जमील, शौकीन, नौशाद, मेहरबान, आरिफ, आनिस, आसिफ आदि शामिल रहे।

बड़ौत में फूंसवाली मस्जिद की दुकान का विद्युत कनेक्शन काटता विद्युतकर्मी

बड़ौत में फूंसवाली मस्जिद की दुकान का विद्युत कनेक्शन काटता विद्युतकर्मी- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed