फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar over death of child in private hospital

निजी अस्पताल में बच्चे की मौत पर हंगामा

Sat, 06 Nov 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Uproar over death of child in private hospital
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी युवक ने बच्चे को कराया था अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कराया मामला शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। एक निजी अस्पताल में भर्ती एक नवजात बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत किया।

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी मनीष की पत्नी की गत दिनों बुढ़ाना में ही डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी तो चिकित्सकों ने मनीष को बड़ौत नगर के एक निजी अस्पताल में सुविधाओं का हवाला देते हुए जाने को कहा। इसके बाद मनीष ने नगर के एक निजी अस्पताल में बच्चे व अपनी पत्नी को भर्ती करा दिया। मनीष का आरोप था कि पांच दिन में ही अस्पताल के चिकित्सकों ने उसका बिल पांच लाख बना लिया। जब मनीष ने आष्युमान कार्ड स्वीकार करने के लिए कहा तो चिकित्सकों ने इनकार कर दिया। इससे आक्रोशित परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि अभी यह मामला संज्ञान में नहीं आया है। यदि कोई तहरीर कोतवाली मेें आती है तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed