फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar on the second day of women for cheating 12 lakhs

12 लाख की ठगी को लेकर महिलाओं का दूसरे दिन भी हंगामा

Fri, 21 May 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Uproar on the second day of women for cheating 12 lakhs
बालैनी। स्वयं सहायता समूह के 12 लाख की ठगी के मामले में महिलाओं ने दूसरे दिन भी पिलाना ब्लॉक कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। अधिकारियों का घेराव कर मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पिलाना निवासी ओमबती, बिमलेश, राजकुमारी, ज्योति, मीनू, सुनीता आदि महिलाएं शुक्रवार को एकत्र होकर ब्लॉक कार्यालय पहुंची और जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने कहा कि वर्ष 2015 में उनके गांव के एक व्यक्ति ने स्वयं सहायता समूह के नाम पर बैंक से 6 लाख रुपये का ऋण निकाल लिया। इसके अलावा 80 महिलाओं से 500 रुपये प्रतिमाह किश्त के लेकर बैंक में जमा नहीं किए। किश्तों के छह लाख रुपये का भी उसने गबन कर लिया। अब बैंक ने 80 महिलाओं को ऋण अदायगी का नोटिस भेज दिया है। जिससे सभी महिलाएं काफी परेशान हैं। अधिकारियों से पहले भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। चेतावनी दी कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। हंगामा करने वालों में सोनिया, अनिता, पूनम, अंजलि, शिमला, खुशी, सीमा, दयावती, मंजू, अर्चना, पूनम, बबिता आदि मौजूद रहीं। एडीओ सतीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed