फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar on farmers' center for non-procurement of wheat, surrounded by MD

गेहूं खरीद न होने पर किसानों का केंद्र पर हंगामा, एमडी को घेरा

Tue, 01 Jun 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Uproar on farmers' center for non-procurement of wheat, surrounded by MD
गेहूं खरीद न होने पर किसानों का केंद्र पर हंगामा, एमडी को घेरा
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। किसान सेवा सहकारी समिति दाहा पर गेहूं खरीद न होने पर नाराज किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों ने एमडी का घेराव करते हुए चेतावनी दी कि यदि यही रवैया रहा तो किसान अपना गेहूं ट्रैक्टर-ट्रालियों में लेकर कलक्ट्रेट पर धरने पर बैठ जाएंगे।
किसान सेवा सहकारी समिति दाहा पर एफसीआई का गेंहू क्रय केंद्र बनाया गया है। जिस पर सोमवार को किसान गेहूं लेकर पहुंचे। लेकिन वहां मौजूद स्टाफ ने किसानों को से कह दिया की आज गेहूं खरीद नहीं कि जाएगी। केंद्र पर बोरे उपलब्ध नहीं है। न ही बोरे रखने के लिए अभी जगह खाली हुई है। इससे नाराज किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने एमडी का घेराव करते हुए चेतावनी दी कि यदि किसानों के प्रति यही रवैया रहा तो किसान गेहूं ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर बागपत कलक्ट्रेट में ले जाकर वहीं धरना देकर बैठ जाएंगे। किसानों ने बताया जिस किसान का पंजीकरण 20 मई को हुआ था, उसका गेहूं अभी तक नहीं खरीदा गया है। जबकि किसान प्रतिदिन गेहूं लेकर समिति पर लाते है। आरोप लगाया कि सुविधा शुल्क देने वाले और सिफारिश वाले किसानों से गेहूं खरीद होती है। इस मौके पर राजकुमार, अंकुर राणा, बीनू, इंद्रपाल, रामबीर राणा, सतवीर सिंह, रणबीर, देवेंद्र, सचिन, अंकित, मनोज, जमशैद आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसान सेवा सहकारी समिति दाहा के प्रबंध निदेशक लोकेंद्र मलिक का कहना है कि समिति कर्मियों पर सुविधा शुल्क लिए जाने का आरोप निराधार है। क्रमानुसार ही गेहूं खरीद कराई जा रही है। समिति पर जगह कम होने के कारण खरीदे गए गेहूं के बोरे रखने में समस्या आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed