फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar of students on National Highway

विद्यार्थियों का नेशनल हाईवे पर हंगामा

Sun, 07 Aug 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Uproar of students on National Highway
बागपत के स्याद्वाद कालेज के बाहर दिल्ली-यमनौत्री हाईवे पर जाम लगाते विद्यार्थी - फोटो : BAGHPAT
बागपत। प्रवेशपत्र जारी कर परीक्षा नहीं कराने से गुस्साए विद्यार्थियों ने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे जाम कर हंगामा कर दिया। आरोप है कि स्याद्वाद सीआईटीएस कॉलेज के कुछ विद्यार्थियों की हाजिरी कम बताकर परीक्षा में बैठने से रोक दिया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विद्यार्थियों को समझाया। प्रधानाचार्य ने जल्द ही परीक्षा दोबारा कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बागपत में दिल्ली रोड पर स्थित स्याद्वाद सीआईटीएस (क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग स्कीम) कॉलेज में 122 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनकी 7 से 13 अगस्त तक ऑफलाइन और 24 से 28 अगस्त तक ऑनलाइन परीक्षा होनी है। ऑफलाइन परीक्षा के राजकीय आईटीआई खेकड़ा को केंद्र बनाया। परीक्षा के लिए 71 विद्यार्थियों को प्रवेशपत्र जारी कर दिए, जबकि 51 को बायोमेट्रिक हाजिरी कम होने के कारण प्रवेशपत्र जारी नहीं किए गए। विद्यार्थी रविवार को परीक्षा देने के लिए आईटीआई खेकड़ा पहुंचे तो वहां केवल 13 विद्यार्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी पूरी होने की बात बताई गई।
विज्ञापन

जिस पर विद्यार्थी भड़क गए और परीक्षा केंद्र पर हंगामा किया। उसके बाद बागपत में कॉलेज पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। किसी ने जब उनकी बात नहीं सुनी तो दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। तुषार सिंह, मोहित, कृष्ण कुमार, कमरूद्दीन आदि विद्यार्थियों का कहना है कि जब उनकी बायोमेट्रिक हाजिरी कम थी तो उनका प्रवेशपत्र जारी कैसे किया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उनको समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र को बुलवाया गया और प्रशिक्षण महानिदेशालय में बात करके जल्द परीक्षा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन बायोमेट्रिक मशीन खराब होने पर हुआ विवाद
प्रधानाचार्य धर्मेंद्र ने बताया कि बायोमेट्रिक हाजिरी के कारण यह विवाद हुआ है। उनके अनुसार प्रशिक्षण महानिदेशालय ने पिछले महीने आदेश दिए थे कि एक महीने में 15 दिन बायोमेट्रिक से हाजिरी जरूरी है। इसके लिए मशीन लगवाई गई, लेकिन वह खराब हो गई। इस कारण कुछ विद्यार्थियों की हाजिरी कम रह गई। हालांकि कॉलेज से महानिदेशालय को रिपोर्ट भेजी गई कि तीन दिन बायोमेट्रिक खराब थी, इसलिए उन तीन दिन की हाजिरी भी बायोमेट्रिक वाली में जोड़ी जाए। उसके आधार पर प्रवेशपत्र जारी कर दिया, लेकिन अब परीक्षा में उनको बैठने नहीं दिया गया। इस बारे में महानिदेशालय को अवगत करा दिया है। परीक्षा दोबारा अक्तूबर में कराने की बात कही गई है।

वाहनों की लंबी लाइन लगी तो विद्यार्थियों संग नोकझोंक हुई
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर विद्यार्थियों ने जाम लगाया तो वहां वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस बीच ही कई वाहन चालक गाड़ियों से उतरकर आए और विद्यार्थियों से जाम खोलने के लिए कहने लगे। इसको लेकर उनके बीच नोकझोंक हो गई। तभी वहां पहुंचे सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा व थाना प्रभारी ने उनको समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed