फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar of family members for beating the student on the teacher

शिक्षक पर छात्र की पिटाई करने के आरोप में परिजनों का हंगामा

Sat, 10 Sep 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Uproar of family members for beating the student on the teacher
शिक्षक की पिटाई से घायल खेकड़ा के गांधी इंटर कालेज का छात्र साजिद - फोटो : KAHKRA
शिक्षक पर छात्र की पिटाई करने के आरोप में परिजनों का हंगामा
विज्ञापन

बागपत, खेकड़ा। गांधी इंटर कॉलेज के एक शिक्षक पर छात्र के परिजनों ने बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाते हुए कॉलेज में हंगामा किया। छात्र के परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने छात्र का मेडिकल कराया।
खेकड़ा निवासी छात्र साजिद खेकड़ा के ही गांधी इंटर कॉलेज में 10वीं में पढ़ता है। आरोप है कि शनिवार को साजिद की कॉलेज के एक शिक्षक ने पिटाई कर दी। इसके बाद छात्र के परिजनों ने कॉलेज में पहुंचकर हंगामा किया। प्रधानाचार्य और अन्य शिक्षकों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे आरोपी शिक्षक को सामने लाने की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद छात्र ने परिजनों संग थाने में पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधक डॉ. संदीप शाह ने कॉलेज में पहुंचकर शिक्षकों से प्रकरण की जानकारी ली और छात्र के परिजनों से भी वार्ता की। उन्होंने प्रधानाचार्य उमेश कुमार से जांच कमेटी गठित कर जल्द उन्हें रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed