{"_id":"5759c7814f1c1baf029c56d7","slug":"uproar-in-xen-office-altercation","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन दफ्तर में हंगामा, नोकझोंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन दफ्तर में हंगामा, नोकझोंक
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Fri, 10 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
सात माह से मानदेय न मिलने से आक्रोशित दर्जनों बिजलीघरों पर तैनात एसएसओ का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। उन्होंने एक्सईएन प्रथम कार्यालय में पहुंचकर हंगामा-प्रदर्शन व नारेबाजी की।
इस दौरान उनकी विद्युतकर्मियों से तीखी नोंकझोंक भी हुई। बाद में एसएसओ ने अधिशासी अभियंता का घेराव कर शीघ्र मानदेय न मिलने पर कार्य बहिष्कार कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को बड़ौत, मलकपुर, जौनमाना, लुहारी, बावली, छपरौली, किरठल, आदलाबाद, आदर्श नंगला सहित दर्जनों बिजलीघरों पर तैनात एसएसओ संजीव तोमर और सुखदेव पंवार के संयुक्त नेतृत्व मेें एक्सईएन प्रथम कार्यालय में पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सतेंद्र पंवार ने कहा कि सात माह से मानदेय न मिलने पर उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। संजीव तोमर व सुखदेव ने कहा कि परिजनों के बीमार होने पर उन्हें इलाज भी पैसे उधार लेकर कराना पड़ रहा है। स्कूल में बच्चों की फीस जमा नहीं हो रही है। उन्होंने एक्सईएन प्रथम केसी गौतम का घेराव कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
इस संबंध में नवनियुक्त एक्सईएन प्रथम केसी गौतम से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि दो दिन पूर्व ही उनकी यहां तैनाती हुई है। एसएसओ को शीघ्र मानदेय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। हंगामा-प्रदर्शन करने वालों में बलजोर सिंह, पुष्पेंद्र, देवेंद्र, ओमवीर, संजीव, बिजेंद्र, विनोद, सतेंद्र, वीरेंद्र, वेदपाल, सुधीर शामिल रहे।