फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar in the hospital over the death of retired teacher

अस्पताल में रिटायर्ड शिक्षक की मौत पर परिजनों का हंगामा, हाईवे पर जाम का प्रयास

Sun, 23 Oct 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the hospital over the death of retired teacher
बागपत-मेरठ रोड स्थित निजि अस्पताल में रिटायर्ड शिक्षक सुनील दत्त की मौत के बाद विलाप करते परिजन व - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। मेरठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में बुखार से पीड़ित सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो जाने से परिजन भड़क गए। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। वहीं, मेरठ-बागपत हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शिकोहपुर गांव निवासी अमित ने बताया कि उसके ताऊ सुनील दत्त शास्त्री पुत्र हरिसिंह शर्मा सेवानिवृत्त शिक्षक थे। वे कई दिन से बुखार से पीड़ित थे। उनको डेंगू के लक्षण बताए जा रहे थे, लेकिन उनकी जांच न होने के कारण पुष्टि नहीं हो सकी थी। उनको शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मेरठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने आरोप लगाया कि चिकित्सक के बजाय स्टाफ उपचार करता रहा।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि मरीज की हालत खराब होने की जानकारी देने के बाद भी चिकित्सक उपचार करने नहीं आए। इसके बाद शनिवार रात करीब दस बजे उसके ताऊ सुनील दत्त शास्त्री को स्टाफ अन्य अस्पताल में रेफर करने लगा।हालांकि उनकी मौत हो चुकी थी। इस पर परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। परिजनों ने अस्पताल के सामने मेरठ-बागपत हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। इस पर पुलिस पहुंची और समझा-बुझाकर शांत कराया। मृतक के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, कोतवाली प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इस मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed