{"_id":"639a04b8ba7c6306363beb44","slug":"uproar-in-sinauli-ran-the-contractor-baraut-news-mrt6177488172","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सिनौली में हंगामा, ठेकेदार को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सिनौली में हंगामा, ठेकेदार को दौड़ाया
विज्ञापन
बड़ौत। सिनौली से बावली तक बनाए गए 400 मीटर नाले का बुधवार को फिर से ठेकेदार द्वारा काम शुरू किए जाने की सूचना पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ठेकेदार और मजदूरों का विरोध करते हुए दौड़ा लिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों की उनके साथ भी नोकझोंक हुई। चेतावनी दी कि मामले की जांच कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक नाले का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने फोन कर इसकी सूचना एसडीएम बड़ौत को दी।
ग्रामीणों ने बताया कि सिनौली से बावली गांव तक पानी निकासी के लिए पहले कच्चा नाला था, जो काफी पुराना होने की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया था। बताया कि कई बार डीएम व अन्य अधिकारियों से मिलकर शिकायत करने के बाद 400 मीटर पक्का नाला निर्माण कराना प्रस्तावित कराया। जिसके बाद 400 मीटर नाला निर्माण के लिए लगभग 18 लाख की धनराशि स्वीकृत हो गई थी।
ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 25 दिन पहले ही नाला का निर्माण कार्य शुरू कराया था, लेकिन ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का इस्तेमाल किए जाने के कारण नाला टूट गया था। जिसकी शिकायत अधिकारियों से की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई आरोप लगा कि अधिकारियों ने ठेकेदार से मिलकर फिर से नाले का निर्माण कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन
अवर अभियंता रोहित कुमार का कहना है कि ठेकेदार को नोटिस देखकर दोबारा से सही ढंग से नाले के निर्माण कराने के लिए कहा गया था, लेकिन ग्रामीणों ने काम नहीं होने दिया। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि डीएम से बातचीत कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। विभागीय कर्मचारियों से भी जवाब तलब किया जाएगा। मौके पर विपिन, जयवीर, राजपाल, धर्मेंद्र, सुनील, संजीव, आकाश, प्रदीप, राजकुमार, वेदपाल, अनिल, शामिल रहे।

ाले के पास से सामग्री हटवाते ग्रामीण- फोटो : BARAUT