फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar in Chadhat, eight Baratis injured

बागपत: चढ़त में हुआ बवाल, आठ बराती घायल

Thu, 09 Feb 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 09 Feb 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Chadhat, eight Baratis injured
बागपत के यमुना रोड से वायरल विडियो में बारातियों में होती मारपीट
बागपत। तमंचे पर डिस्को गाने पर नाचने को लेकर बराती आपस में भिड़ गए और सडक़ पर गिराकर एक-दूसरे को पीटा। जिसमें करीब आठ बरातियों को मामूली चोट लगी है। पुलिस के लाठियां लेकर दौड़ लगाने पर बाराती भागने लगे, जिनमें कई को पकड़ लिया। लेकिन उनको आपसी मामला बताकर छोड़ दिया गया। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

बागपत में यमुना रोड पर काली मंदिर के पास दुर्गा गार्डन मंडप में गुराना गांव से बरात आई थी। चढ़त में बराती नाच रहे थे। तभी डीजे पर तमंचे पर डिस्को गाना बजा दिया। कुछ बरातियों के नशे में होने के कारण पहले से नाच रहे बरातियों को हाथ लग गया। इसपर ही बरातियों में पहले नोकझोंक होने लगी और उसके बाद दोनों पक्षों के बराती वहां पहुंचकर मारपीट करने लगे। वहां 50 से ज्यादा बरातियों ने एक-दूसरे को सडक़ पर गिराकर लात-घूंसे व बेल्ट से हमला किया। वहां रहने वाले लोग भी देखने के लिए बाहर निकले तो झगड़े में उनको भी बेल्ट लग गई। जिससे वहां रास्ते में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो झगड़ा करने वाले बराती भागने लगे। जिनमें से कई को पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया, लेकिन बरातियों ने आपसी मामला बताते हुए फिर से झगड़ा नहीं करने की बात कही। जिस पर पुलिस ने उनको छोड़ दिया। वहीं इस पूरी घटना की लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल साइट पर वायरल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी का कहना है कि बरातियों में झगड़ा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। वहां तब मामला शांत हो गया था और उनमें आपस में बातचीत हो गई थी। किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed