फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar at the main complaint center against the undeclared power cut

अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में मुख्य शिकायत केंद्र पर हंगामा

Sun, 01 May 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Uproar at the main complaint center against the undeclared power cut
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। अद्योषित विद्युत कटौती के विरोध में शनिवार की रात पट्टी मेहर के क्षेत्रवासियों ने मुख्य शिकायत केंद्र पर हंगामा किया। आरोप लगाया कि रात में सात बजे से करीब 11 बजे तक अघोषित कटौती की गई। लोग गर्मी में बिलबिला उठे। केंद्र पर फोन किया लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। आरोप लगाया कि केंद्र पर तैनात कर्मचारी रात में शराब के नशे में धुत रहते है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत किया।

प्रदर्शन कर रहे पट्टी मेहर के क्षेत्रवासियों ने बताया कि मुख्य शिकायत केंद्र पर तैनात एसडीओ और जेई सहित अन्य कर्मचारियों का बिजली सप्लाई पर कोई ध्यान नहीं है। दलालों से मिलीभगत कर बड़े बकायादारों को विद्युत चोरी करा रहे है, जबकि आम उपभोक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर देते है। बताया कि लगातार अघोषित कटौती की जा रही है। ऐसी गर्मी में मकान के अंदर रहना मुश्किल हो जाता है। उधर, रविवार की सुबह फिर साढ़े पांच बजे कटौती कर दी गई। पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे बिजली आई। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो हाईवे जाम कर उग्र आंदोलन शुरू कर देेंगे। प्रदर्शन करने वालों में सुरेश, राहुल, वीशू, मनोज, सुभाष, प्रमोद, आकाश, दीपक, सुधीर, नीरज, संजीव, रेखा, सुनीता, पारूल, राजकली शामिल रहे। इस संबंध में अवर अभियंता रविन्द्र का कहना है कि ओवरलोड के चलते कई जगहों पर विद्युत लाइन टूट गई थी, जिसे ठीक कराया जा रहा है। इसी वजह से आपूर्ति बंद की गई।
विज्ञापन

मुख्य शिकायत केंद्र पर तैनात कुछ कर्मचारियों की लोगों ने शिकायत की है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार, एक्सईएन द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed