फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar at main post office demanding Aadhar card to be made

आधार कार्ड बनवाएं जाने की मांग को लेकर मुख्य डाकघर पर हंगामा

Tue, 29 Sep 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Uproar at main post office demanding Aadhar card to be made
आधार कार्ड बनवाने की मांग को लेकर मुख्य डाकघर पर हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत। आधार कार्ड बनवाने की मांग को लेकर सोमवार को लोगों ने मुख्य डाकघर पर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने कार्ड बनवाने के लिए सुविधा शुल्क लेने का भी आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी लोगों की नोकझोंक हुई।

मुख्य डाकघर पर आधार कार्ड बनवाने के लिए सुबह तकरीबन पांच बजे से लाइन में खड़े लोगों का तीन घंटे बाद कर्मियों के नही आने पर गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि 20 से 25 दिनों से लगातार आधार कार्ड बनवाने को लेकर डाकघर के सामने लाइन में लग जाते है, लेकिन आधार कार्ड नहीं बन रहा है। कभी इंटरनेट की खराबी तो कभी कोई अन्य बहाना बनाकर लोगों को लौटा दिया जा रहा है। लोगों ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। मुख्य डाकघर पर तैनात पोस्ट मास्टर अशोक शर्मा ने कहा कि सुविधा शुल्क का आरोप निराधार है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। हंगामा करने वालों में ओमवीर, सत्यवीर, काला, दीपक, यशवीर, प्रमोद, संजीव, हरेन्द्र, नवीन, सुभाष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed