फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Rajuddin removed from the post of Chairman of Baghpat Municipality, government took action

UP: बागपत नगर पालिका के चेयरमैन पद से हटाए गए राजुद्दीन, शासन ने की कार्रवाई, इन मामलों में पाया गया दोषी

Fri, 28 Nov 2025 02:13 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 28 Nov 2025 02:13 AM IST
सार

Baghpat News: रालोद समर्थित चेयरमैन राजुद्दीन पर दुकान आवंटन, संपत्ति कर में प्लॉटों को दर्ज करने में गड़बड़ी के आरोप थे। जांच में ये आरोप सही पाए गए। गन्ना समिति के चेयरमैन प्रदीप ठाकुर की शिकायत पर जांच के बाद शासन से ये कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
UP: Rajuddin removed from the post of Chairman of Baghpat Municipality, government took action
चेयरमैन पद से हटाए गए राजुद्दीन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पालिका परिषद बागपत के चेयरमैन पद से रालोद के राजुद्दीन एडवोकेट को हटा दिया गया है। उन पर दुकान आवंटन, संपत्ति कर में प्लॉटों को दर्ज कराने में गड़बड़ी कर सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाने के आरोप सही मिलने पर कार्रवाई की गई। उनको हटाने का आदेश बृहस्पतिवार शाम को शासन से डीएम अस्मिता लाल को भेजा गया।
विज्ञापन

 

बागपत गन्ना समिति के चेयरमैन प्रदीप ठाकुर ने अप्रैल 2023 में शासन में नगर पालिका चेयरमैन राजुद्दीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। प्रदीप ठाकुर ने आरोप लगाया था कि राजुद्दीन ने पद का दुरुपयोग करते हुए नगर पालिका की खाली हुई दुकानों का आवंटन नियम विरुद्ध किया है। इससे सरकार को 1,39,00,000 की आर्थिक हानि हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आरोप लगाया कि दस, बीस, पचास, सौ रुपये के स्टांप के आधार पर 739 प्लॉटों को संपत्ति कर के रिकॉर्ड में दर्ज करा दिया गया। इनमें केवल 39 के कागज पूरे मिले। अन्य के कागज नहीं मिले और यह केवल बैनामों के आधार पर होना चाहिए था। इसलिए ही सरकारी जमीन पर भी कब्जे कर लिए गए और सरकार को स्टांप शुल्क का भारी नुकसान हुआ।
 
विज्ञापन

इन आरोपों की एडीएम से जांच कराने के बाद मई 2023 में रिपोर्ट शासन को भेजी गई। इसके बाद नोटिस जारी करके राजुद्दीन से जवाब मांगा गया। उनके जवाब के आधार पर शासन से दोबारा जांच कराई गई तो सभी आरोप सही मिले। वह जांच रिपोर्ट दोबारा से अप्रैल 2025 में शासन के पास गई। 
 

इसमें नगर निकाय के प्रमुख सचिव पी गुरुप्रसाद ने राजुद्दीन को चेयरमैन के पद से हटाने के आदेश बृहस्पतिवार को डीएम को भेजे। राजुद्दीन को पालिका निधि को हानि पहुंचाने, पालिका निधि का दुरुपयोग करने और नगर पालिका हित के विरुद्ध कार्य करने का दोषी पाया गया है। अब डीएम या उनके द्वारा नामित अधिकारी ही प्रशासक के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे।
 

तीन बार लगातार चेयरमैन बने राजुद्दीन
नगर पालिका चेयरमैन की कुर्सी पर राजुद्दीन वर्ष 2023 में लगातार तीसरी बार बैठे थे। इससे पहले वह दो बार चेयरमैन बने। तीसरी बार के चुनाव में नगर पालिका का सीमा विस्तार होने पर उनकी कुर्सी खतरे में पड़ती दिख रही थी मगर हाईकोर्ट से सीमा विस्तार पर रोक लगने से उनको फायदा मिला।
 

इन मामलों में अभी चल रही जांच
- शहर के पक्का घाट पर श्मशान घाट के निर्माण में घोटाले का आरोप
- केतीपुरा में भू-माफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए कब्रिस्तान की जमीन में इंटरलॉकिंग लगवाने का आरोप
- नगर पालिका के बाहरी क्षेत्र में कार्य कराकर रुपये खर्च करने का आरोप
- सब्जी मंडी में अवैध रूप से दुकानों का निर्माण कराकर आवंटन करने का आरोप
 

ये बोलीं डीएम 
बागपत नगर पालिका के चेयरमैन पद से राजुद्दीन को हटाने के आदेश आए हैं। शासन के आदेश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अब प्रशासक वहां की जिम्मेदारी संभालेंगे। 
- अस्मिता लाल, डीएम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed